Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hockey World Cup 2023: 'भारत नहीं ये टीमें है ट्रॉफी जीतने की दावेदार', पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान ने दिया बयान

    By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Fri, 13 Jan 2023 09:31 AM (IST)

    Hockey World Cup 2023 विश्व कप हॉकी 2023 में शुक्रवार को यहां बिरसा मुंडा स्टेडियम में जब भारतीय टीम स्पेन के विरुद्ध अभियान की शुरुआत करेगी तो उसकी नजर 47 साल का सूखा खत्म करने पर होगी। भारत ने अंतिम बार 1975 में यह खिताब जीता था।

    Hero Image
    Hockey World Cup 2023, India vs Spain, Former hockey Captain Statement

    जागरण संवाददाता, राउरकेला: विश्व कप हॉकी 2023 (Hockey World Cup 2023) में शुक्रवार को यहां बिरसा मुंडा स्टेडियम में जब भारतीय टीम स्पेन के विरुद्ध अभियान की शुरुआत करेगी, तो उसकी नजर 47 साल का सूखा खत्म करने पर होगी। भारत ने अंतिम बार 1975 में यह खिताब जीता था। हालांकि, भारत की राह आसान नहीं है। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान वीरेन रासक्वीन्हा के अनुसार भारत कठिन ग्रुप में है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hockey World Cup 2022 को लेकर भारतीय पूर्व हॉकी कप्तान ने दिया बयान

    हॉकी विश्व कप 2023 (Hockey World Cup 2023) में भारतीय टीम का आज यानि 13 जनवरी को पहला मुकाबला स्पेन से होना है। यह मैच राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में होगा। इसको लेकर भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान वीरेन रासक्वीन्हा ने बयान देते हुए,

    'भारत के ग्रुप में इंग्लैंड, स्पेन व वेल्स है। ऐसे में इसे मौत का ग्रुप (पूल आफ डेथ) भी कहा जा सकता है। एफआइएच हाकी प्रो लीग में भारत स्पेन से हार गया था। इंग्लैंड हमेशा से कठिन टीम रही है। वेल्स की टीम में इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम का पहला लक्ष्य इस कठिन पूल से बाहर निकलना होना चाहिए। मैं अभी ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बेल्जियम और ओलंपिक रजत पदक विजेता आस्ट्रेलिया को दावेदार मानता हूं। ये टीमें भारत के सबसे कड़े प्रतिद्वंद्वी होंगे।'

    श्रीजेश पर होगी बड़ी जिम्मेदारी- वीरेन 

    इसके साथ ही श्रीजेश व कृष्ण पर बड़ी जिम्मेदारी को लेकर वीरेन रासक्वीन्हा ने कहा,

    'इस बार टीम की गोलकीपिंग और रक्षा पंक्ति को देखना रोचक होगा। दोनों गोलकीपर श्रीजेश और कृष्ण पाठक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यदि आप टूर्नामेंट जीतना चाहते हैं तो आपके पास उत्कृष्ठ गोलकीपर होना ही चाहिए। ऐसे में श्रीजेश और कृष्ण पाठक के कंधों पर जिम्मेदारी का काफी बोझ आने वाला है। डिफेंस में हरमनप्रीत सह महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। हाल ही में उन्हें एफआइएच प्लेयर आफ द ईयर नामित किया गया वह पिछले कुछ सालों से भारत के लिए बेहतरीन डिफेंडर रहे हैं। जाहिर है, उनके लिए पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करना महत्वपूर्ण होगा।'

    'ये खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे है'

    वीरेन रासक्वीन्हा ने कहा कि भारतीय टीम मजबूत व संतुलित नजर आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा,

    ''मिडफील्डर मनप्रीत सह के अलावा हार्दिक, विवेक सागर प्रसाद बेहतर फार्म में नजर आ रहे हैं। वह दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। फारवर्ड लाइन में अभिषेक ने मुझे वास्तव में प्रभावित किया है। निश्चित रूप से हमारे पास मंदीप और ललित कुमार उपाध्याय जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। कुल मिलाकर, यह एक मजबूत संतुलित टीम है और हाकी जैसे टीम खेल में हर किसी को अपनी भूमिका निभानी होती है और अगर हर कोई अपनी भूमिका बेहतरीन तरीके से निभाता है तो यह वास्तव में भारत के पदक जीतने का मौका बढ़ाता है।''

    मनप्रीत के पास मिडफील्ड की कमान भारतीय टीम में मिडफील्ड की कमान पूर्व कप्तान मनप्रीत सह के पास है। 314 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले मनप्रीत तीसरी बार विश्वकप खेल रहे हैं। इसके अलावा नीलकांत शर्मा, हार्दिक ¨सह, शमशेर ¨सह और स्ट्राइकर आकाशदीप ¨सह भी तीसरा विश्वकप खेलने जा रहे हैं। 22 साल के विवेक सागर प्रसाद पर भी नजरें होंगी, जिन्होंने हाल ही में एफआइएच यंग प्लेयर आफ द ईयर का सम्मान हासिल किया है।

    स्पेन ने भी एक बार भी हासिल नहीं किया स्वर्ण पदक

    स्पेन अप्रत्याशित टीमों में से एकभारत की तरह स्पेन को भी तीन बार पोडियम में चढ़ने का मौका मिला, लेकिन एक भी स्वर्ण पदक उसके नाम नहीं है। दो बार उपविजेता का खिताब से संतोष करना पड़ा था, वहीं एक बार कांस्य पदक जीता था। उनके पास सह-कप्तान के रूप में मिडफील्डर अल्वारो इग्लेसियस और मार्क मिरालेस हैं। गोलकीपिंग में इग्नासियो रोड्रिगेज होंगे। स्पेनिश आक्रमण का नेतृत्व एनरिक गोंजालेज, राटरडैम स्ट्राइकर जोकिन मेनिनी और रीयल क्लब डि पोलो बार्सिलोना के मार्क रेने करेंगे। 2018 विश्वकप में स्पेनिश हाकी टीम 13वें स्थान पर रही थी। हालांकि, स्पेन अप्रत्याशित टीमों में से एक हैं, जिन्होंने कई मौके पर इसे साबित भी किया है।

    यह भी पढ़िए:

    Hockey world cup 2023: क्या है टाई-ब्रेकर नियम, जानें कैसे करता हॉकी विश्व कप में टीमों की रैंक निर्धारित

    Hockey World Cup 2023 Inauguration: बॉलीवुड और विदेशी कलाकारों के रंगारंग कार्यक्रम पर झूमे खिलाड़ी और दर्शक

    comedy show banner