विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hockey Asia Cup 2025: चीन पर जीत दर्ज कर मलेशिया तीसरे स्थान पर, 5वें पायदान पर रहा जापान

Published: Sun, 07 Sep 2025 11:31 PM (IST)

एशिया पुरुष हॉकी में तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में मलेशिया ने चीन को 4-1 से मात दी। इस तरह से राजगीर में खेली जा रही प्रतियोगिता में मलेशिया तीसरे और चीन चौथे स्थान पर रही। अखिमुल्लाह अनुर ने दो गोल दागे। पहले क्वार्टर से ही मलेशिया हावी होने लगा। आठवें मिनट में पेनाल्टी कार्नर का लाभ लेकर उसने 1-0 की बढ़त ले ली।

तीसरे स्‍थान पर रही मलेशिया टीम। इमेज- एक्‍स
तीसरे स्‍थान पर रही मलेशिया टीम। इमेज- एक्‍स

 जागरण संवाददाता, राजगीर: एशिया पुरुष हॉकी में तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में मलेशिया ने चीन को 4-1 से मात दी। इस तरह से राजगीर में खेली जा रही प्रतियोगिता में मलेशिया तीसरे और चीन चौथे स्थान पर रही। अखिमुल्लाह अनुर ने दो गोल दागे। पहले क्वार्टर से ही मलेशिया हावी होने लगा। आठवें मिनट में पेनाल्टी कार्नर का लाभ लेकर उसने 1-0 की बढ़त ले ली।

दूसरे क्वार्टर का दोनों टीम लाभ नहीं ले सकी। तीसरे क्वार्टर के 36वें मिनट में फील्ड गोल के साथ खेल 2-0 पर पहुंच गया। चौथे व अंतिम क्वार्टर के 50वें मिनट में एक और झटका देकर मलेशिया ने चीन पर 3-0 की बढ़त ले ली। 54वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर का लाभ लेते हुए एकमात्र गोल चीन ने किया। मुकाबले के अंतिम मिनट में पेनाल्टी कार्नर की मदद से एक और गोल दागकर मलेशिया ने चीन को 4-1 की शिकस्त दे दी।

इससे पहले पांचवें एवं छठे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में जापान ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में 6-1 से पराजित कर दिया। इसके साथ ही राजगीर में खेली जा रही चैंपियनशिप में जापान को पांचवें और बांग्लादेश को छठे स्थान से संतोष करना पड़ा। जापान को छह और बांग्लादेश को एक पेनाल्टी कार्नर मिला। इसमें जापान चार का लाभ ले सका। बांग्लादेश ने एकमात्र गोल फील्ड की मदद से किया।

यह भी पढ़ें- India vs Korea Hockey Final Highlights: भारत ने चौथी बार जीता एशिया कप का खिताब, 2013 का हिसाब चुकता कर विश्‍व कप का टिकट कटाया

यह भी पढ़ें- Hockey Asia Cup 2025: फाइनल में दिलप्रीत सिंह ने दागे दो गोल, हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों के लिए खोला खजाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।