Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • hockey
LIVE BLOG

India vs Korea Hockey Final Highlights: भारत ने चौथी बार जीता एशिया कप का खिताब, 2013 का हिसाब चुकता कर विश्‍व कप का टिकट कटाया

IND vs KOR Hockey Asia Cup 2025 final Highlights: हॉकी एशिया कप 2025 के फाइलन में भारतीय टीम ने कोरिया को 4-1 से हराया। बिहार के राजगीर में बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम को अगले साल होने वाले विश्‍व कप का टिकट भी मिल गया है।

By Rajat Gupta Sun, 07 Sep 2025 09:41 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हॉकी एशिया कप 2025 के फाइलन में भारतीय टीम ने कोरिया को 4-1 से हराया। बिहार के राजगीर में बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया।

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम को अगले साल होने वाले विश्‍व कप का टिकट भी मिल गया है। टूर्नामेंट में भारतीय टीम का अब तक का सफर शानदार रहा था। हरमनप्रीत सिंह की कप्‍तानी वाली टीम ने अब तक हार का मुंह नहीं देखा। जीत का यह सिलसिला फाइनल में भी जारी रहा।

फाइनल में भारतीय टीम की शुरुआत बेहतरीन रही। पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दागा। इसके बाद दिलप्रीत सिंह ने 27वें मिनट में गोल किया। तीसरे क्‍वार्टर के अंत में दिलप्रीत (44 मिनट) ने एक और गोल दाग दिया।

49वें मिनट में अमित रोहिदास ने भारत के लिए चौथा गोल किया। साउथ कोरिया की ओर से 1 ही गोल हुआ। 50वें मिनट में सन डेन ने गोल किया। इसके बाद दोनों टीम कोई गोल नहीं कर सकीं।

7 Sept 20259:41:14 PM
IND vs KOR LIVE update: खेल मंत्री ने दी बधाई

 केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है।

अद्भुत प्रदर्शन!

राजगीर, बिहार में आयोजित एशिया कप हॉकी के फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर चैंपियन का खिताब जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई।

आप सभी ने पूरे एशिया कप में उत्कृष्ट खेल का उदाहरण पेश किया, सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/DCZQfuNpjs

— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 7, 2025

7 Sept 20259:38:50 PM
IND vs KOR LIVE update: वर्ल्‍ड कप का टिकट कटाया

 टीम इंडिया ने बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

𝑫𝑬𝑺𝑻𝑰𝑵𝑨𝑻𝑰𝑶𝑵: 𝑾𝑶𝑹𝑳𝑫 𝑪𝑼𝑷! 🌍✅

Team India books its spot at the FIH Hockey World Cup 2026 in Belgium & Netherlands. 🇮🇳🔥#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumseHaiHockey pic.twitter.com/K3dibx5ZS5

— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 7, 2025

7 Sept 20259:33:41 PM
IND vs KOR LIVE update: भारत ने जीते 4 खिताब
  •  1982: पाकिस्तान- रनरअप: भारत
  • 1985: पाकिस्तान- रनरअप: भारत
  • 1989: पाकिस्तान- रनरअप: भारत
  • 1994: दक्षिण कोरिया- रनरअप: भारत
  • 1999: दक्षिण कोरिया- रनरअप: पाकिस्तान
  • 2003: भारत- रनरअप: पाकिस्तान
  • 2007: भारत- रनरअप: साउथ कोरिया
  • 2009: दक्षिण कोरिया- रनरअप: पाकिस्तान
  • 2013: दक्षिण कोरिया- रनरअप: भारत
  • 2017: भारत- रनरअप: मलेशिया
  • 2022: दक्षिण कोरिया- रनरअप: मलेशिया
  • 2025: भारत- रनरअप: साउथ कोरिया
7 Sept 20259:20:02 PM
IND vs KOR LIVE update: भारत ने चौथी बार जीता एशिया कप का खिताब

 भारत ने चौथी बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है। फाइनल में भारतीय टीम ने कोरिया को 4-1 से मात दी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने अगले साल होने वाले विश्‍व कप का टिकट भी कटा लिया है। साथ ही कोरिया से 2013 का बदला भी लिया। 2013 में हुए फाइनल में कोरिया ने भारत को मात दी थी।

Dominance till the very end!🔥

India beat Korea 4–1 in the Final to be crowned 𝗖𝗵𝗮𝗺𝗽𝗶𝗼𝗻𝘀 of the Hero Asia Cup Rajgir, Bihar 2025.#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumseHaiHockey #HeroAsiaCupRajgir pic.twitter.com/yZQbynjxDt

— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 7, 2025

7 Sept 20259:09:01 PM
IND vs KOR LIVE update: फाइनल में खुला कोरिया का खाता

 चौथे क्‍वार्टर में आखिरकार कोरिया का खाता खुल गया। डेन ने 50वें मिनट में गोल दागा। उन्‍होंने पेनल्‍टी कॉर्नर को गोल में तब्‍दील किया। भारतीय टीम अभी 4-1 से आगे है।

7 Sept 20259:05:14 PM
India vs Korea Hockey Final LIVE: भारत ने दागा चौथा गोल

 भारत ने चौथा गोल कर दिया है। अमित रोहिदास ने फील्ड गोलकर भारत की बढ़त 4-0 कर दी है। खिताब भारत की झोली में आ गया है। क्योंकि चौथे क्वार्टर का खेल चल रहा है।

7 Sept 20258:56:03 PM
IND vs KOR LIVE update: दिलप्रीत सिंह ने दागा एक और गोल

 तीसरे क्‍वार्टर के अंत में भारतीय टीम को सफलता मिल ही गई। 44वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने मैच में अपना दूसरा गोल दागा। उन्‍होंने पेनल्‍टी कॉर्नर को गोल में तब्‍दील किया। तीसरे क्‍वार्टर का खेल समाप्‍त होने तक भारत का स्‍कोर 3-0 है।

7 Sept 20258:52:02 PM
India vs Korea Hockey final LIVE: 2 पेनल्‍टी कॉर्नर मिले

 दक्षिण कोरिया को तीसरे क्‍वार्टर में 2 पेनल्टी कॉर्नर मिले। जरमनप्रीत ने एक पास रोकने की कोशिश की और गेंद उनकी स्टिक से टकराकर बहुत ऊपर चली गई। दक्षिण कोरिया पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाने में नाकाम रहा और उसे एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। भारत ने उसे भी क्लियर कर दिया।

7 Sept 20258:48:34 PM
IND vs KOR LIVE update: विवेक सागर ने गोल होने से रोका

 विवेक सागर ने आखिरी क्षणों में रक्षात्मक खेल दिखाते हुए कोरिया को गोल करने से रोका। आज रात भारतीय रक्षात्मक पंक्ति बेहद मजबूत रही है। वहीं कोरियाई फॉरवर्ड पहले हाफ के बाद से ही गोल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

7 Sept 20258:41:27 PM
India vs Korea Hockey final LIVE: तीसरे क्‍वार्टर का खेल शुरू

 तीसरे क्‍वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। भारत के पास अभी 2-0 की बढ़त है। हरमनप्रीत सिंह की कोशिश इसमें इजाफा करने पर होगी।

💥 𝐁𝐢𝐠 𝐦𝐚𝐭𝐜𝐡, 𝐛𝐢𝐠 𝐬𝐭𝐚𝐫𝐭! 🏑

India take a 2–0 lead over Korea at half-time in the Final of the Hero Asia Cup Rajgir, Bihar 2025.#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumseHaiHockey #HeroAsiaCupRajgir pic.twitter.com/hrWfOvkYVx

— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 7, 2025

7 Sept 20258:24:46 PM
IND vs KOR LIVE update: दिलप्रीत ने दागा दूसरा गोल

दूसरे क्‍वार्टर में भी भारत के खाते में 1 गोल आ गया है। 28वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने गोल दागा। संजय ने एक बेहतरीन असिस्ट दिया और दिलप्रीत ने गोलकीपर को नटमेग करके भारत का दूसरा गोल किया। दूसरे क्‍वार्टर का खेल खत्‍म होने तक भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली है। 29वें मिनट में संजय को ग्रीन कार्ड मिला। ऐसे में अब भारतीय टीम अगले 5 मिनट 10 प्‍लेयर के साथ ही खेलेगी।

7 Sept 20258:22:14 PM
IND vs KOR LIVE update: भारत एक और गोल की तलाश में

 भारतीय टीम लगातार गोल की कोशिश कर रही है। अच्‍छी शुरुआत के बाद टीम को दूसरे गोल की तलाश है। हालांकि, कोरिया टीम का डिफेंस काफी मजबूत रहा है। भारत को अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए एक और गोल की जरूरत है। फाइनल में एक गोल की बढ़त काफी नहीं है।

7 Sept 20258:10:20 PM
IND vs KOR LIVE update: ग्रीन कार्ड के साथ हुई दूसरे क्‍वार्टर की शुरुआत

 दूसरे क्‍वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। शुरुआत में ही जुगराज सिंह को ग्रीन कार्ड मिला। 17:19 वें मिनट पर रेफरी ने उन्‍हें ग्रीन कार्ड दिखाया। ऐसे में अब उन्‍हें 5 मिनट बाहर बैठना होगा। भारतीय टीम 10 प्‍लेयर के साथ खेलेगी। 

7 Sept 20258:08:08 PM
IND vs KOR LIVE update: पहले क्‍वार्टर का खेल समाप्‍त

 फाइनल के पहले 15 मिनट का खेल समाप्‍त हो गया है। इस दौरान भारत ने 1 गोल किया और बहुत बड़ी गलती भी की। अब देखना होगा कि यह गलती भारत पर कितनी भारी पड़ती है। पहले क्‍वार्टर के बार भारत 1-0 से आगे है।

7 Sept 20258:06:44 PM
IND vs KOR LIVE update: पहले क्‍वार्टर का खेल समाप्‍त

 फाइनल के पहले 15 मिनट का खेल समाप्‍त हो गया है। इस दौरान भारत ने 1 गोल किया और बहुत बड़ी गलती भी की। अब देखना होगा कि यह गलती भारत पर कितनी भारी पड़ती है। पहले क्‍वार्टर के बार भारत 1-0 से आगे है।

7 Sept 20258:02:59 PM
India vs Korea Hockey final LIVE: मौका चूका

 9वें मिनट में भारत को पेनल्‍टी स्‍ट्रोक मिला। जुगराज सिंह चूक गए। कोरियाई गोलकीपर ने सही बचाव किया। भारत ने अब तक पासिंग में शानदार प्रदर्शन किया है।

7 Sept 20257:50:12 PM
India vs Korea Hockey final LIVE: सुखजीत सिंह ने दागा गोल

फाइनल में भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। 29वें सेकंड में ही सुखजीत सिंह ने गोल दाग दिया। उन्‍होंने यह फील्‍ड गोल किया। फाइनल में मेजबान भारत की इससे अच्‍छी शुरुआत नहीं हो सकती है। हरमनप्रीत ने गेंद को बाएं किनारे से ड्रिब करके सर्कल में सुखजीत सिंह को पास किया। सुखजीत ने ऊपरी कोने में एक जोरदार शॉट लगाकर फील्ड गोल कर दिया।

7 Sept 20257:43:37 PM
India vs Korea Hockey final LIVE: दोनों टीम मैदान पर

 दोनों टीमों के खिलाड़ी फाइनल से पहले मैदान में उतर चुके हैं। अब दोनों देशों के राष्ट्रगान का समय है। इसके बाद मुकाबला शुरू होगा।

7 Sept 20257:34:46 PM
IND vs KOR LIVE update: भारत की शुरुआती 11

 

𝑻𝒉𝒆 𝑭𝒊𝒏𝒂𝒍 𝑿𝑰. 𝑻𝒉𝒆 𝑭𝒊𝒏𝒂𝒍 𝑩𝒂𝒕𝒕𝒍𝒆. 🔥

Here’s how India lines up against Korea in the Hero Asia Cup 2025 Final. 🇮🇳🏑#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumseHaiHockey #HeroAsiaCupRajgir pic.twitter.com/XTnjlht1Z2

— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 7, 2025

7 Sept 20257:21:01 PM
India vs Korea Hockey final LIVE: विश्‍व कप से एक जीत दूर

 फाइनल मुकाबले की विजेता टीम अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड द्वारा संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। ऐसे में भारतीय टीम विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने से बस एक जीत दूर है।

7 Sept 20256:41:27 PM
India vs Korea Hockey final LIVE: अब तक भारत का प्रदर्शन

 पूल स्‍टेज में

  • भारत ने चीन को 4-3 से हराया।
  • भारत ने जापान को 3-2 से हराया।
  • भारत ने कजाकिस्‍तान को 15-0 से हराया।

सुपर-4 राउंड

  • भारत-कोरिया का मैच 2-2 से ड्रॉ रहा।
  • भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराया।
  • भारत ने चीन को 7-0 से हराया।
7 Sept 20256:17:06 PM
IND vs KOR LIVE update: चौथे खिताब पर भारत की नजर

 टीम इंडिया ने 3 बार एशिया कप का खिताब जीता है। भारत और कोरिया 3 बार फाइनल में टकराए हैं। 1994 में कोरिया ने जीत दर्ज की। 2007 में भारतीय टीम ने बाजी मारी। इसके बाद 2013 में कोरिया ने भारत को हराया।

  • 1982: पाकिस्तान- रनरअप: भारत
  • 1985: पाकिस्तान- रनरअप: भारत
  • 1989: पाकिस्तान- रनरअप: भारत
  • 1994: दक्षिण कोरिया- रनरअप: भारत
  • 1999: दक्षिण कोरिया- रनरअप: पाकिस्तान
  • 2003: भारत- रनरअप: पाकिस्तान
  • 2007: भारत- रनरअप: साउथ कोरिया
  • 2009: दक्षिण कोरिया- रनरअप: पाकिस्तान
  • 2013: दक्षिण कोरिया- रनरअप: भारत
  • 2017: भारत- रनरअप: मलेशिया
  • 2022: दक्षिण कोरिया- रनरअप: मलेशिया
7 Sept 20255:48:50 PM
Hockey Asia Cup 2025 Final: भारत टीम इस प्रकार है
  •  गोलकीपर: कृष्ण पाठक, सूरज करकेरा।
  • डिफेंडर: सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह।
  • मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद।
  • फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह।
  • रिजर्व: नीलम संजीव जेस, सेल्वम कार्थी।
7 Sept 20255:38:00 PM
Hockey Asia Cup 2025 Final: कब शुरू होगा फाइनल मैच

 भारत और कोरिया के बीच हॉकी एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इसे टीवी पर सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं लाइव स्‍ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर उपलब्‍ध होगी।

7 Sept 20255:37:44 PM
IND vs KOR LIVE update: हेड टू हेड

 भारत और साउथ कोरिया के बीच अब तक 22 बार टक्‍कर हुई है। इस दौरान भारत ने 10 और कोरिया ने 2 मैच जीते हैं। 10 मैच ड्रॉ रहे हैं।

7 Sept 20255:37:20 PM
India vs Korea Hockey final LIVE: लाइव ब्‍लॉग

 दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आपका स्‍वागत है। हॉकी एशिया कप 2025 अब समाप्‍त होने वाला है। मेंस फाइनल में भारतीय टीम की टक्‍कर कोरिया से होगी। मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट आपको यहां पर मिलने वाली है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us