FIH Pro League के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, सविता पूनिया की जगह इस मिड-फील्डर को मिली कमान
एफआईएच प्रो लीग के बेल्जियम और इंग्लैंड लीग के लिए हॉकी इंडिया ने 24 सदस्यीय टीम का एलान किया। इस लीग के लिए हॉकी टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। सविता पूनिया की जगह मिड-फील्डर सलीमा टेटे को कप्तान बनाया गया है। वहीं नवजीत कौर को वंदना कटारिया की जगह उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। इस लीग में दोनों की अग्निपरीक्षा होगी।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इस महीने के अंत में शुरू होने वाले एफआईएच प्रो लीग के बेल्जियम और इंग्लैंड लीग से पहले भारतीय महिला हॉकी टीम में बड़ा बदलाव किया है। गोलकीपर सविता पूनिया की जगह मिड-फील्डर सलीमा टेटे को भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है। बदलाव के तहत, नवनीत कौर को दौरे के लिए सलीमा का डिप्टी नामित किया गया है। वह वंदना कटारिया की जगह लेंगी।
एफआईएच प्रो लीग के बेल्जियम और इंग्लैंड लीग के लिए हॉकी इंडिया ने 24 सदस्यीय टीम का एलान किया। इस लीग में सलीमा का टेस्ट होगा। झारखंड के सिमडेगा जिले से ताल्लुक रखने वाली सलीमा के लिए यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, टीम में युवा और अनुभव खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है।
'मैं इस नई भूमिका के लिए तैयार'
हॉकी इंडिया की प्रेस रिलीज में सलीमा ने कहा, मुझे खुशी है कि मुझे टीम का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया गया है। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और मैं इस नई भूमिका का इंतजार कर रही हूं। हमारे पास एक मजबूत टीम है और इसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है।
Squad Announcement Alert!📢
Here's the squad of the Indian Women’s Hockey Team set to dominate the Belgium and England legs of the FIH Pro League 2023-24. 🏑
Catch them in action in Belgium from May 22nd to May 26th and in England from June 1st to June 9th.🇮🇳
You can watch… pic.twitter.com/eNMgixkvPv— Hockey India (@TheHockeyIndia) May 2, 2024
'हमारे पास एक अच्छी टीम'
नवनीत कौर ने कहा उप-कप्तान के रूप में नामित होना अवास्तविक लगता है। मैं एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023-24 में इस टीम के साथ जुड़ने के लिए काफी उत्साहित हूं, जहां हम गुणवत्ता वाली टीमें खेलेंगे। हमारे पास एक अच्छी टीम है और हमें विश्वास है कि हम प्रो लीग के यूरोप चरण में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
यह भी पढे़ं- FIH World Rankings: भारतीय पुरुष टीम को रैंकिंग में हुआ नुकसान, नीदरलैंड्स का शीर्ष पर कब्जा बरकरार
भारतीय महिला हॉकी टीम:
गोलकीपर: सविता पूनिया, बिचू देवी खारीबाम
डिफेंडर: निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, मोनिका, ज्योति छत्री, महिमा चौधरी।
मिड-फील्डर: सलीमा टेटे (कप्तान), वैष्णवी विट्ठल फाल्के, नवनीत कौर (उप-कप्तान), नेहा, ज्योति, बलजीत कौर, मनीषा चौहान, लालरेम्सियामी।
फॉरवर्ड: मुमताज खान, संगीता कुमारी, दीपिका, शर्मिला देवी, प्रीति दुबे, वंदना कटारिया, सुनेलिता टोप्पो, दीपिका सोरेंग।
यह भी पढ़ें- AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही टेस्ट में फेल हुई भारतीय टीम, करारी शिकस्त का किया सामना