विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल का टिकट कटाने उतरेगी भारतीय हॉकी टीम, टूर्नामेंट में अजेय रही है 'सरपंच साहब' की सेना

Published: Tue, 03 Nov 2026 09:15 PM (IST)

भारतीय हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी, जिसका लक्ष्य फाइनल में जगह बनाना है। ...और पढ़ें

भारतीय हॉकी टीम (फोटो: HI)

भारतीय हॉकी टीम (फोटो: HI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मोहाली। भारतीय हॉकी टीम एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल का टिकट पक्का करने के लिए दक्षिण कोरिया के खिलाफ जब उतरेगी तो उसके हौसले बुलंद होंगे। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रही है। वहीं, दक्षिण कोरिया पर लीग मैच के दौरान भारतीय टीम से 8-0 से मिली हार का भी दबाव होगा।

मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम में बुधवार को तीन मैच खेले जाएंगे। भारत और दक्षिण कोरिया के अलावा दूसरा सेमीफाइनल मैच जापान और मलेशिया के बीच खेला जाएगा। जबकि चीन और बांग्लादेश पांचवें स्थान के लिए भिड़ेंगे। बता दें कि एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मैच जालंधर में खेले गए थे। जबकि सेमीफाइनल व फाइनल मोहाली में खेले जाएंगे।

भारतीय हॉकी टीम पर रहेंगी नजरें

बुधवार को सबकी नजरें भारतीय टीम पर होंगी क्योंकि भारतीय टीम की कोशिश दक्षिण कोरिया को हराकर 7वीं बार फाइनल में जाने को होंगी। प्रदर्शन के लिहाज से भारतीय टीम का पलड़ा भारी है क्योंकि लीग मैच में भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को 8-0 से शिकस्त दी थी। वहीं, 2025 के फाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को ही 4-1 से हराकर ट्रॉफी जीती थी।

हरमनप्रीत सिंह ने दिखाया है कमाल

बता दें कि भारतीय टीम पांच बार इस खिताब को जीत चुकी है। जबकि एक बार वह संयुक्त विजेता रही हैं। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में कुल 34 गोल किए है और मात्र पांच गोल ही भारत के खिलाफ हुए है। भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर है। उन्होंने कुल 9 गोल किए है। जिसमें से 8 पेनल्टी कॉर्नर और एक पेनल्टी स्ट्रोक से हैं। इसके विपरीत दक्षिण कोरिया ने टूर्नामेंट में 10 गोल किए है। जबकि जापान और मलेशिया के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- IND vs KOR: भारत के सामने फिसड्डी निकला साउथ कोरिया, 'सरपंच सेना' ने 8-0 से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में की एंट्री

यह भी पढ़ें- India vs Malaysia: विजय रथ पर सवार 'सरपंच साहब' की सेना, हरमनप्रीत की हैट्रिक से भारत ने लगाया जीत का चौका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।