विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Asia Cup Hockey: भारत के एशिया कप हॉकी चैंपियन बनने पर PM Modi ने दी बधाई, कोच गंभीर का भी रिएक्शन वायरल

Published: Mon, 08 Sep 2025 09:13 AM (GMT+05:30)

Asia Cup Hockey एशिया पुरुष हॉकी में भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को हराकर खिताब जीत लिया। बिहार के राजगीर ...और पढ़ें

PM Modi ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई
PM Modi ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई

HighLights

  1. भारतीय टीम बनी एशिया कप हॉकी 2025 की विनर
  2. भारतीय हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को फाइनल में हराया
  3. पीएम मोदी ने भारत के हॉकी एशिया कप चैंपियन बनने पर दी बधाई

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Asia Cup Hockey Winner: एशिया कप हॉकी के फाइनल में भारतीय टीम ने कोरिया को हराकर खिताब जीत लिया। बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मैच में भारतीय हॉकी टीम ने 4-1 के अंतर से साउथ कोरिया को पटखनी दी। इस जीत के साथ ही टीम ने अगले साल यानी 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड्स द्वारा संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाली विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

चीन को 7-0 से रौंद कर यहां पहुंची इंडिया ने कोरिया (India vs Korea Hockey) के खिलाफ 4-1 की बड़ी जीत हासिल की। यह चौथी बार है जब भारत ने एशिया कप का खिताब जीता है।

इससे पहले साल 2003, 2007 और 2017 में चैंपियन बना था। ऐसे में इंडिया के हॉकी एशिया कप चैंपियन बनने के बाद पीएम मोदी से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के रिएक्शन सामने आए हैं।

PM Modi ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi Hockey Asia Cup 2025) ने एशिया कप 2025 में भारत की पुरुष हॉकी टीम की शानदार जीत पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा,

"हमारी पुरुष हॉकी टीम को एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए बधाई! यह जीत और भी खास है क्योंकि टीम ने मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराया है। यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गर्व का पल है। हमारी टीम यूं ही नई ऊंचाइयां हासिल करती रहे और देश का नाम रोशन करें।"

मनसुख मांडविया हुए गदगद

युवा मामलों और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा,

"शानदार प्रदर्शन! भारतीय हॉकी टीम को कोरिया को 4-1 से हराकर एशिया कप का खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई। आपने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाकर मिसाल कायम की है। सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं।"

कोच गंभीर का सामने आया रिएक्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने भी भारतीय हॉकी टीम की सराहना की। उन्होंने एक्स पर लिखा, "शाबाश लड़कों! गजब का प्रदर्शन।"

 यह भी पढ़ें- Hockey Asia Cup 2025: भारत की जीत में छाया बिहार का खिलाड़ी, मलेशिया के खिलाफ दागा था गोल

यह भी पढ़ें- India vs Korea Hockey Final: भारत ने हासिल किया हॉकी वर्ल्ड कप का टिकट, कोरिया को 4-1 हराकर 8 साल बाद जीता एशिया कप