Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    India vs Korea Hockey Final: भारत ने हासिल किया हॉकी वर्ल्ड कप का टिकट, कोरिया को 4-1 हराकर 8 साल बाद जीता एशिया कप

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 10:39 PM (IST)

    हॉकी एशिया कप 2025 के फाइलन में भारतीय टीम ने कोरिया को 4-1 से हराया। बिहार के राजगीर में बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम को अगले साल होने वाले विश्‍व कप का टिकट भी मिल गया है। भारत हॉकी टीम ने चौथी बार एशिया कप का खिताब जीता है।

    Hero Image
    भारत 8 साल बाद जीता हॉक एशिया कप।

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने रविवार को एशिया मेंस हॉकी का खिताब जीत लिया। बिहार के राजगीर खेल परिसर में पांच बार की विजेता कोरिया को 4-1 से पराजित कर मेजबान देश ने चौथी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के साथ ही भारत ने 2026 हॉकी वर्ल्ड कप का टिकट हासिल कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके साथ ही भारत की मेंस टीम ने आठ वर्ष का सूखा खत्म करते हुए ट्रॉफी जीती। इससे पहले बांग्लादेश के ढाका में 2017 में भारत ने मलेशिया को पराजित कर खिताब जीता था। कोरिया के खिलाफ तीन गोल फील्ड और एक पेनल्टी कॉर्नर की मदद से हुए। मुकाबले के हीरो दिलप्रीत सिंह रहे। प्लेयर ऑफ द मैच दिलप्रीत ने दो फील्ड गोल किए।

    एक गोल कर सका कोरिया

    फाइनल में भारतीय टीम की शुरुआत बेहतरीन रही। पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दागा। इसके बाद दिलप्रीत सिंह ने 27वें मिनट में गोल किया। तीसरे क्‍वार्टर के अंत में दिलप्रीत (44 मिनट) ने एक और गोल दाग दिया। 49वें मिनट में अमित रोहिदास ने भारत के लिए चौथा गोल किया। साउथ कोरिया की ओर से 1 ही गोल हुआ। 50वें मिनट में सन डेन ने गोल किया। इसके बाद दोनों टीम कोई गोल नहीं कर सकीं।

    भारत ने 8 साल बाद जीता खिताब-

    साल विजेता रनरअप
    1982 पाकिस्तान भारत
    1985 पाकिस्तान भारत
    1989 पाकिस्तान भारत
    1994 साउथ कोरिया भारत
    1999 साउथ कोरिया पाकिस्तान
    2003 भारत पाकिस्तान
    2007 भारत साउथ कोरिया
    2009 साउथ कोरिया पाकिस्तान
    2013 साउथ कोरिया भारत
    2017 भारत मलेशिया
    2022 साउथ कोरिया मलेशिया
    2025 भारत साउथ कोरिया

    भारत ने किए कुल 39 गोल

    इसके पहले तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में मलेशिया ने चीन को 4-1 से मात दी। पांचवें एवं छठे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में जापान ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में 6-1 से पराजित कर दिया। टूर्नामेंट में सबसे अधिक 12 गोल मलेशिया के अखिमुल्लाह अनुर ने किए। टीम गोल के मामले में भारत 39 गोल के साथ शीर्ष पायदान पर रहा।

    हॉकी इंडिया ने की पैसों की बारिश

    एशिया कप का खिताब जीने पर भारतीय खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हो गई। हॉकी इंडिया ने भारत के प्रत्येक खिलाड़ी को तीन-तीन लाख और सपोर्ट स्टाफ को डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की।

    यह भी पढ़ें- India vs China Hockey Highlights: हॉकी एशिया कप के फाइनल में भारत, चीन को 7-0 से रौंदा

    यह भी पढ़ें- India vs Korea Hockey Final LIVE: भारत ने चौथी बार जीता एशिया कप का खिताब, 2013 का हिसाब चुकता कर विश्‍व कप का टिकट कटाया

    comedy show banner
    comedy show banner