विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hockey Asia Cup 2025: भारत की जीत में छाया बिहार का खिलाड़ी, मलेशिया के खिलाफ दागा था गोल

Published: Mon, 08 Sep 2025 07:46 AM (GMT+05:30)

एशिया पुरुष हॉकी में भारत की जीत में बिहार के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का अहम योगदान रहा। मलेशिया के ...और पढ़ें

भारत की जीत में छाया बिहार का खिलाड़ी। (जागरण)
भारत की जीत में छाया बिहार का खिलाड़ी। (जागरण)

HighLights

  1. विवेक सागर का भारत की जीत में योगदान |
  2. मलेशिया के अखिमुल्लाह ने सर्वाधिक गोल किए |
  3. भारत ने कोरिया से फाइनल का हिसाब बराबर किया |

जागरण संवाददाता, राजगीर। एशिया पुरुष हाकी में भारत की जीत में बिहार के खिलाड़ी की भी अहम भूमिका रही। मलेशिया के खिलाफ सिवान के विवेक सागर प्रसाद मैदान पर उतरे। भारत ने 4-1 से जीत हासिल की। विवेक ने मुकाबले में शानदार फील्ड गोल किया था।

मलेशिया के अखिमुल्लाह ने किया सबसे अधिक गोल

एशिया पुरुष हाकी मलेशिया के अखिमुल्लाह अनुर के लिए यादगार रही। टूर्नामेंट के छह मुकाबलों में उन्होंने सबसे अधिक 12 गोल दाग दिए।

सबसे बड़ी बात यह रही कि 10 में से आठ फील्ड गोल रहे। एक पेनाल्टी कार्नर और एक पेनाल्टी स्ट्रोक की मदद से उन्हें कामयाबी मिली।

इसके बाद भारत के भारत के अभिषेक, हरमनप्रीत और सुखजीत ने छह-छह गोल किए। टीम गोल में 39 के साथ भारत अव्वल रहा। 33 के साथ मलेशिया दूसरे, 22 के साथ चीन तीसरे, 20 के साथ कोरिया चौथे स्थान पर रहा।

24 मैच में दागे गए दनादन 164 गोल

प्रतियोगिता में जमकर दनादन गोल पड़े। कुल 24 मैच में 164 गोल दागे गए। इसमें 59 पेनाल्टी गोल रहे। अंपायर ने पेनाल्टी कार्ड भी दिखाए। 11 यलो और 34 ग्रीन कार्ड दिखाए गए। टाप गोलिंग टीम भारत रही। उसने 39 सफलता हासिल की।

कोरिया से फाइनल का हिसाब बराबर

नौंवी बार एशिया पुरुष हाकी के खिताबी मुकाबले में पहुंचा। इस दौरान चार बार उसने ट्रॉफी जीती। इस बार प्रतियोगिता में भारत ने एक भी मैच नहीं हारा। कोरिया के साथ ही एक मुकाबला ड्रॉ रहा था। 1994 में फाइनल में कोरिया ने भारत को 1-0 से मात दी थी।

वर्ष 2013 में मलेशिया में खेले गए टूर्नामेंट में कोरिया ने भारत को फाइनल में 4-3 से पराजित कर खिताब जीता था।

साल 2007 में चेन्नई में खेली गई प्रतियोगिता में भारत ने एकतरफा मुकाबले में कोरिया को 7-2 से शिकस्त दे ट्राफी अपने नाम की थी। साल 2025 में फाइनल जीत भारत ने हिसाब बराबर कर लिया।