Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'BJP के कार्यकाल में बिकती थी नौकरियां, हमारी सरकार ने बंद की': मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर नौकरियां बेचने और भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है और भर्तियां पारदर्शी तरीके से हो रही हैं। उन्होंने भाजपा पर सदन से वाकआउट कर युवाओं की सहानुभूति लेने का आरोप लगाया। सुक्खू ने बेरोजगारी दूर करने के लिए राज्य और विदेशों में रोजगार उपलब्ध करवाने की बात कही।

    By Jagran News Edited By: Suprabha Saxena Updated: Thu, 21 Aug 2025 11:12 AM (IST)
    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

     राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में नौकरियां बेची जाती थीं। भ्रष्टाचार चरम पर था, जबकि नौजूदा सरकार ने उस दरवाजे को बंद कर दिया है। भाजपा कार्यकाल में केवल घोटाले हुए थे, जबकि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने का काम कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा युवाओं की सहानुभूति लेने के लिए रोजगार का मुद्दा उठाकर सदन से वाकआउट कर रही है। सुक्खू ने कहा कि सरकारी विभागों, बोर्ड व निगमों में भर्तियां पारदर्शी तरीके से हो रही हैं। अनुबंध का नाम बदल कर जॉब ट्रेनी किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था, जबकि कांग्रेस ने भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में युवाओं को रोजगार देने का आश्वासन दिया था।

    बेरोजगारी दूर करने के लिए न केवल राज्य में बल्कि विदेशों में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए भी अलग से विभाग का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व को खतरा है, इसी कारण भाजपा बार - बार वाकआउट का रास्ता अपना रही है। कहा कि भाजपा पांच गुटों में बंट चुकी है। नेता प्रतिपक्ष सदन में बोलने के लिए हाथ उठाते हैं लेकिन रणधीर शर्मा, बिक्रम ठाकुर और अन्य नेता भी बोलने को उठ जाते हैं।