Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Una Election 2022 Voting: ऊना जिले में 67.67% मतदाताओं ने 26 प्रत्याशियों का भाग्य EVM में किया कैद

    By Jagran NewsEdited By: Virender Kumar
    Updated: Sat, 12 Nov 2022 07:25 PM (IST)

    Una Election 2022 Voting हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान संपन्न हो गया। ऊना जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 5 बजे तक 67.67 प्रतिशत ...और पढ़ें

    Hero Image
    ऊना जिले में 67.67% मतदाताओं ने 26 प्रत्याशियों का भाग्य EVM में कैद किया।

    ऊना, जागरण संवाददाता। Una Election 2022 Voting, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान संपन्न हो गया। ऊना जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 5 बजे तक 67.67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 3 बजे तक 58.11 प्रतिशत, 1 बजे तक 39.24 प्रतिशत व 11 बजे तक 19.23% वोटिंग हुई थी। मतदान के लिए कुल 515 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। 69 केंद्र अति संवेदनशील व 446 मतदान केंद्र संवेदनशील थे। जिला में 6735 सर्विस वोटर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    5 बजे तक विधानसभा क्षेत्रवार मतदान प्रतिशतता

    • ऊना : 65.25
    • चिंतपूर्णी : 68.00
    • गगरेट : 66.44
    • कुटलैहड़ : 68.70
    • हरोली : 69.90

    3 बजे तक विधानसभा क्षेत्रवार मतदान प्रतिशतता

    • ऊना : 58.39
    • चिंतपूर्णी : 57.75
    • गगरेट : 61.86
    • कुटलैहड़ : 53.62
    • हरोली : 59.00

    एक बजे तक विधानसभा क्षेत्रवार मतदान प्रतिशतता

    • ऊना : 37.12
    • चिंतपूर्णी : 41.47
    • गगरेट : 40.32
    • कुटलैहड़ : 40.6
    • हरोली : 40.2

    ऊना जिले में 11 बजे तक मतदान प्रतिशतता

    • ऊना: 21.64%
    • चिंतपूर्णी : 22.5%
    • गगरेट : 16.56%
    • कुटलैहड़ : 15%
    • हरोली : 16%
    • ऊना सदर हलके में नौ बजे तक 5.28%
    • चिंतपूर्णी हलके में 6.25%
    • गगरेट हलके में 6.36%
    • कुटलैहड़ हलके में 4%
    • हरोली हलके में 5.5%

    मुकेश अग्निहोत्री अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र में खड़े हुए।

    गगरेट विधायक राजेश ठाकुर ने अपनी पत्नी सहित रेवा ठाकुर के साथ गांव दियोली में मतदान किया।

    26 प्रत्याशी मैदान में

    जिला ऊना की पांच सीटों पर 26 प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में हैं। चार लाख 13 हजार वोटर के नाम मतदाता सूची में दर्ज थे। 2060 मतदान कर्मी ड्यूटी पर लगाए गए थे।

    चिंतपूर्णी से भाजपा प्रत्याशी बलबीर सिंह चौधरी ने अंब के बूथ नंबर-38 वोट डाला।

    साढ़े छह बजे से मैदान में डट गए कर्मचारी

    मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए चुनाव अधिकारी व कर्मी सुबह 6.30 बजे पहुंचे। सबसे पहले मतदान केंद्रों पर मोक पोल करके मशीनों की जांच की गई। मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से लेकर सायं 5 बजे तक मतदान किया गया।

    यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022 Voting LIVE: हिमाचल प्रदेश में वोटिंग शुरू, सुबह से ही मतदान केंद्रों पर दिख रही लंबी कतारें

    यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: पांच दिसंबर तक एग्जिट पोल पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना

    यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: आनंद शर्मा बोले- केंद्र व राज्य सरकारें मिल-जुलकर सुलझाएं OPS का मामला