Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Una: अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- नफरत फैलाने वालों के मुंह से मोहब्बत की बात नहीं देती शोभा

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sun, 21 May 2023 06:36 PM (IST)

    Una News अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के “मोहब्बत की दुकान” टैगलाइन को दिखावा बताया है। उन्‍होंने कहा कि भाई- भतीजावाद और देश को बांटो और राज करो की रण ...और पढ़ें

    Hero Image
    अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर पलटवार

    जागरण संवाददाता, ऊना: केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा की जिन लोगों ने अपनी पूरी उम्र नफरत के अलावा देश को कुछ नहीं दिया, भाई- भतीजावाद और देश को 'बांटो और राज करो' की रणनीति पर चलाने वाले लोगों के मुंह से मोहब्बत की बात शोभा नहीं देती। उनका टैगलाइन मात्र दिखावा हैं। क्योंकि कांग्रेस ने सदैव तुष्टीकरण की राजनीति की है और उस के बल पर ही वोट लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भ्रष्‍टाचार में डूबी है कांग्रेस- अनुराग ठाकुर

    भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस आज भी लोगों के बीच कोई बड़ी बात लेकर नहीं जा पाती है। रविवार को ऊना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश पर 60- 65 वर्षों तक राज करने के बाद भी वे आज रेवड़ियों की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि देशवासी कांग्रेस की विचारधारा से भली भांति परिचित हैं। राहुल गांधी चुनाव जीतने के लिए जितने मर्जी शोशे छोड़ दें, वह कामयाब नहीं होने वाले। उन्होंने कहा कि 2019 के आम चुनावों से पहले भी कांग्रेस कुछ राज्यों में जीती थी पर 2019 में क्या हुआ। वह देश की जनता से देखा है।

    अनुराग ठाकुर ने कहा की मोदी है तो मुमकिन है' यह बात आज हर देशवासी महसूस करता है। यदि 9 वर्षों में हम इतना आगे पहुंच सकते हैं तो सोचिए अगले 5 वर्षों में देश और हिमाचल कहां तक जा सकता हूं। उन्होंने कहा, आगामी 2 वर्षों में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं तो सोचिए 5 वर्षों बाद क्या होगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने भारत को संविधान देने वाले बाबा साहेब अंबेडकर को भी अपमानित व प्रताड़ित किया। वह पीएम मोदी ही थे, जिन्होंने आने के बाद उन्हें उनका सही सम्मान दिलाया।

    26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाना भी भाजपा सरकार ने शुरू किया- अनुराग

    नागपुर, मऊ, मुंबई, दिल्ली, लंदन, पांचो जगह पर पंचतीर्थ का विकास किया। 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाना भी भाजपा सरकार ने शुरू किया। जिसके चलते पीएम मोदी ने ही बाबा साहेब की जयंती पर 14 अप्रैल को छुट्टी घोषित की। 7000 करोड रुपए के वजीफे अनुसूचित जनजाति को दिए गए।

    अनुराग ने कहा कि मोदी सरकार की कोई भी योजना के आंकड़े निकाल कर देखिए, उसका अधिकांश फायदा अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ों व अल्पसंख्यक परिवारों को मिला है। क्‍योंकि भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है। कांग्रेस जिन वर्गों को सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक बनाकर राजनीति करती थी उनके लिए सही मायने में विकास किसी ने किया है तो वह नरेंद्र मोदी ने ही किया है।