Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नर्म पड़े गर्मी के तेवर, लोगों को मिली राहत

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 17 May 2022 07:44 PM (IST)

    भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई।

    Hero Image
    नर्म पड़े गर्मी के तेवर, लोगों को मिली राहत

    राजेश डढवाल, ऊना

    भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। 24 घंटे में जिला में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। बाजारों में दोपहर बाद सन्नाटा पसरने का दौर जारी रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेशक तापमान में गिरावट दर्ज हुई हो, मगर तपिश अब भी लोगों की खूब परीक्षा ले रही रही है। धूलभरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में भी हल्की कमी दर्ज हुई। मंगलवार को जिला में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अब लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

    हालांकि सोमवार शाम को आसमान में हल्के बादलों के साथ हवाएं चलने से गर्मी कुछ कम हुई। मंगलवार को सुबह दस बजे तक हवा की रफ्तार बहुत कम रहने के चलते उमस ने लोगों को परेशान किया। कूलर-पंखे बेअसर

    दिन ही नहीं रात को तापमान में भी ज्यादा कमी नहीं आ रही, जिससे कूलर की हवाएं भी बेअसर होने लगी हैं। लू से बचने को लोग कर रहे हर जतन

    दिन भर गर्मी की वजह से बाजार में लोगों की चहल-पहल अपेक्षाकृत कम दिख रही है। शाम को लोग बाजार में निकल रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग हरसंभव प्रयास भी कर रहे हैं। इलेक्ट्रानिक की दुकानों पर कूलर, एसी आदि की बिक्री बढ़ गई है। नारियल पानी, शरबत आदि पेय पदार्थ की दुकानों पर भीड़ दिख रही है। मरीजों की बढ़ रही संख्या, स्वयं का ध्यान रखें

    वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक राजेश बताते हैं कि गर्मी में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। ओपीडी में मरीजों की कतारें नजर आ रही हैं। मरीजों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इसमें डायरिया से पीड़ित बच्चों की संख्या ज्यादा है। स्वच्छ पेयजल का उपयोग करें, बांसी खाना और रेहड़ियों पर लगे चाट-पकौड़ों को खाने से परहेज करें। नहीं मिलेगी राहत

    मौसम समन्वयक विनोद कुमार बताते हैं कि अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि न्यूनतम तापमान में इजाफे से हल्की बारिश की संभावनाएं हो सकती हैं।