Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुकेश बताएं, कांग्रेस का स्टेयरिंग किसके हाथ

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 26 Feb 2018 03:00 AM (IST)

    प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री पर निशाना साधा। ...और पढ़ें

    Hero Image
    मुकेश बताएं, कांग्रेस का स्टेयरिंग किसके हाथ

    जागरण संवाददाता, ऊना : प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री पर निशाना साधा। कहा कि अग्निहोत्री बताएं कि कांग्रेस का स्टेयरिंग और ब्रेक किसके पास है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह की लड़ाई जगजाहिर है। विधायक दल के नेता पहले इसे शांत करें, फिर भाजपा के बारे में सोचें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रणधीर शर्मा ने रविवार को ऊना में पत्रकार वार्ता की। कहा कि अग्निहोत्री सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए निराधार बातें कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय या सरकार में आरएसएस से जुड़े लोगों की नियुक्तियों को लेकर उनके बयान में दम नहीं है। भाजपा के कई नेताओं का संघ से नाता रहा है। अब प्रदेश में सरकार भाजपा की है और पार्टी अपने ही लोगों को अहम कार्य सौंपेगी। सरकार में संघ से जुड़े लोगों की नियुक्तियां योग्यता के आधार पर की गई हैं।

    पूर्व सरकार में भ्रष्ट अधिकारियों से सीएम कार्यालय घिरा हुआ था, इसलिए आरोप लगाने वाले पहले अपनी सरकार में हुए भ्रष्टाचार पर बात करें। बाद में भाजपा के कामकाज पर टिप्पणी करें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सौ दिन के काम का लक्ष्य रखा है। खुद कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सहित पूर्व मुख्यमंत्री ने भी इसके बाद ही कोई टिप्पणी करने की बात कही है लेकिन विधायक दल के नेता को इतनी जल्दी है कि वे बेबुनियाद बातों को लेकर भी बयान देने में लगे हैं। केवल जनता को गुमराह करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। सरकार बेहतर प्रशासन देने के लिए जवाबदेह है। सोलन में अधिकारियों के तबादले इसी का हिस्सा हैं। ईमानदार से काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मान मिलेगा, लेकिन कोताही सहन नहीं की जाएगी। पहले कांग्रेस सरकार पर अफसरशाही के हावी होने की बातें कर रही थी, अब कोई कदम उठाया गया तो विपक्षी दल को एतराज क्यों है। उन्होंने कहा कि धारा 118 में किसी तरह का बदलाव नहीं हो रहा है। पहले भी सरकारों ने समय - समय पर इसमें संशोधन किए हैं। यदि भाजपा ऐसा कोई संशोधन करती है तो जनहित में ही फैसला होगा। कांग्रेस तब अपना पक्ष रख सकती है और इसे सुना भी जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा, मीडिया प्रभारी राजकुमार पठानिया मौजूद रहे।