विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नई खनन नीति सही, सरकार फैसला वापस न ले

By JagranEdited By:
Published: Sun, 08 Mar 2020 05:33 PM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 06:22 AM (IST)

जिला के टकारला धंधड़ी नंदपुर व ठठल के किसानों ने अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त बैठक टकारला मोड़ शिव मंदिर में की।

नई खनन नीति सही, सरकार फैसला वापस न ले
नई खनन नीति सही, सरकार फैसला वापस न ले

संवाद सूत्र, बड़ूही : जिला के टकारला, धंधड़ी, नंदपुर व ठठल के किसानों ने अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त बैठक टकारला मोड़ शिव मंदिर में की। सरकार से अनुरोध किया कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए जो नीति बनाई गई है, उसे किसी भी कीमत पर वापस न लिया जाए। जिन खड्डों का तटीकरण हुआ है, अवैध खनन के कारण वहां पर भारी नुकसान हुआ है। क्रशर मालिक नई नीति के अनुसार खनन नहीं कर रहे हैं जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। आलम यह हो चुका है कि खनन के कारण पानी का लेबल बहुत नीचे चला गया है जिस कारण कृषि व बागबानी चौपट हो गई है। किसानों ने कहा सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए, अन्यथा किसान इकट्ठे होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर किसान किरपाल सिंह, मुकेश कुमार, किशोरी लाल, बलदेव सिंह, रामरत्न, परमजीत, रमन कुमार, रिकू लट्ठ, सरूप चंद, सोमदत्त, देसराज, रविदत्त, राजीव कुमार, सुरिदर कुमार व राजेश कुमार मौजूद रहे।