Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kutlehar Vidhan Sabha Chunav Result 2024 Live: कुटलैहड़ विधानसभा सीट पर जीत के करीब कांग्रेस, 4272 वोटों से आगे विवेक शर्मा

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 03:43 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के साथ ही कुटलैहड़ विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव (Kutlekar Vidhan Sabha Chunav Result 2024 Live) के नतीजे भी सामने आने वाले है। फिलहाल वोटों की गिनती का सिलसिला जारी है और रूझानों के मुताबिक कुटलैहड़ सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक शर्मा 4272 वोटों से आगे चल रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है अन्य उम्मीदवारों का हाल।

    Hero Image
    कुटलैहड़ विधानसभा नतीजों के लिए जारी वोटों की गिनती

    डिजिटल डेस्क, ऊना। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के लिए मतगणना जारी है। 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में यह चुनाव आयोजित किए गए, जिसके नतीजे आज यानी 4 जून को जारी होने वाले हैं। सभी को इन नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। इसी के साथ कुछ राज्यों में खाली पड़ी सीट्स के लिए भी उपचुनाव आयोजित किए गए। हिमाचल प्रदेश इन्हीं राज्यों में एक है, जहां कुटलैहड़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव कराए गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- गगरेट उपचुनाव में कांग्रेस के राकेश कालिया ने दर्ज की जीत

    इतने वोटों से आगे कांग्रेस प्रत्याशी

    हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभी सीटों पर जहां बीजेपी आगे चल रही है, तो वहीं हिमाचल प्रदेश के कुटलैहड़ में कांग्रेस को बढ़ोतरी मिलती नजर आ रही है। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा 4272 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, अब तक उन्हें 33159 वोट्स मिल चुके हैं।

    अब तक जारी मतगणना के मुताबिक भाजपा के दवेंद्र कुमार 4272 मत, निर्दलीय उम्मीदवार चंचल सिंह 32887 और राजीव शर्मा 32941 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

    इन लोगों के बीच महामुकाबला

    कुटलैहड़ विधानसभा सीट पर चुनावी रण में चार प्रत्‍याशी मैदान में उतरे। इनमेम भाजपा से दवेंद्र कुमार, कांग्रेस से विवेक शर्मा, चंचल सिंह और राजीव शर्मा निर्दलीय एक-दूसरे को चुनाव में टक्‍कर दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- सुजानपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने मारी बाजी, रणजीत राणा ने 2195 वोटों से दर्ज की जीत