डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री बोले- नशा माफियाओं को चुन-चुन कर पकड़ेंगे और सलाखों के पीछे पहुंचाएंगे
Himachal Pradesh उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नशे के खिलाफ प्रदेश के हर घर को जोड़कर जन आंदोलन बनाया जाएगा। नशा माफिया माफियाओं को चुन-चुन कर पकड़ेंगे और सलाखों के पीछे पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार नशा और नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश सरकार नशा तस्करों और दलालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। इसके लिए सबसे पहले लोगों को जागरूक करना आवश्यक है।

ऊना, जागरण संवाददाता: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नशे के खिलाफ प्रदेश के हर घर को जोड़कर जन आंदोलन बनाया जाएगा। इस मकसद से 27 जून को हरोली विधानसभा क्षेत्र के हरोली से कांगड़ तक नशे के खिलाफ होने वाली ब्रिस्क वॉक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं।
हरोली में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का संदेश प्रदेश और देश के दूसरों राज्यों तक पहुंचेगा। यह कार्यक्रम अपने आप में अनूठा है और इसके माध्यम से प्रदेशवासियों से नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ने का आह्वान किया जाएगा। प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ब्रिस्क वॉक को सुबह 8 बजे हरी झंड़ी दिखाएंगे। कार्यक्रम में प्रदेश की कार्यकारी पुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल त्रिवेदी भी मुख्य रूप से शामिल होंगी।
शनिवार को ऊना के रेस्ट हाऊस में पत्रकार वार्ता करते मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नशा माफिया के लिए कोई स्थान नहीं हैं। माफिया को चुन-चुन कर पकड़ेंगे और सलाखों के पीछे पहुंचाएंगे। क्योंकि नशा माफिया के कारण जो नुकसान पहले युवा पीढ़ी का हो चुका हैं। भविष्य में नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ऊना एक सीमांत जिला होने के चलते नशा तस्करी के लिए संवेदनशील है ऐसे में यह कार्यक्रम अहम है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की थीम वॉक फॉर लाईफ - नशे के विरुद्ध एक पहल है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार नशा और नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं से आह्वान किया कि चिट्टे से जुड़े तस्करों को बचाने के लिए किसी भी प्रकार का राजनीतिक दबाव न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशा तस्करों और दलालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। इसके लिए सबसे पहले लोगों को जागरूक करना आवश्यक है।
इसी कड़ी में हरोली से कांगड़ तक आयोजित होने वाली ब्रिस्क वॉक अहम साबित होगी। उन्होंने मीडिया कर्मियों से इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपना सहयोग देने का आहवान किया।
नशा निवारण केंद्रों पर सरकार की पैनी नजर
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार ने पुलिस विभाग को नशे से निपटने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार कानूनों में हर संभव संशोधन कर नशे पर लगाम लगाएगी। नशे की गिरफ्त में आने वाले लोगों को इस दलदल से बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। सरकार नशा मुक्ति केंद्रों पर भी नजर बनाए हुए है। कुछेक ऐसे प्रकरण सामने आए हैं, जिसमे नशा मुक्ति केंद्रों की संलिप्तता सामने आई है। ऐसे मामलों को भी सख्ती से निपटा जाएगा।
स्कूली छात्रों को भी मुहिम से जोड़ा जाएगा
ब्रिस्क वॉक कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संबंधित विभागों, विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थी, समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लोग इस वॉक का हिस्सा बनेंगे। इस कार्यक्रम से पहले विद्यार्थियों के मध्य नारा लेखन, चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं भी करवाई जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
गायन के माध्यम से नशे के खिलाफ संदेश
नशे के खिलाफ जागरुक करने के लिए पंजाबी लोक गायक कंवर ग्रेवाल और मास्टर सलीम भी गायन के माध्यम से नशे के खिलाफ संदेश देंगे। जबकि विभिन्न संस्थानों के छात्रों द्वारा गिद्दा, भांगड़ा और नाटी का आयोजन होगा।
ये रहे मौजूद
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र धर्माणी, हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।