Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Una News: ऊना जनहित मोर्चा ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, सूचियों में नाम दर्ज करवाने के लिए युवा आए आगे

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 01:24 PM (IST)

    Himachal Pradesh News लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत मतदाता सूचियों का जो सत्यापन हो रहा है। वहीं मतदाता अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं जिनका अभी तक नाम मतदा ...और पढ़ें

    Hero Image
    ऊना जनहित मोर्चा ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, सूचियों में नाम दर्ज करवाने के लिए युवा आए आगे

    ऊना, जागरण संवाद केंद्र: भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश में मतदाता सूचियों का सत्यापन किया जा रहा है। लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत मतदाता सूचियों का जो सत्यापन हो रहा है। जिसके तहत मतदाता सूचियों में वोटर आई कार्ड में अपनी प्रविष्टि ठीक करवाई जा सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नौजवान बनवा सकते हैं अपना नया वोट

    वहीं मतदाता अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं, जिनका अभी तक नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है ,जो नाम हटाना है उसे हटाया जा सकता है और नौजवान जिनका वोट नहीं बना है वह अपना नया वोट बना सकते हैं। ऐसे में मतदाता पंजीकरण के लिए जिला की अग्रणीय समाज सेवी संस्था ऊना जनहित मोर्चा ने जागरूकता अभियान चलाया है, जिसके तहत लोगों को मतदाता सूचियों के सत्यापन की जानकारी दी जा रही है।

    मतदाता पंजीकरण का चल रहा कार्य

    नौजवान मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाएं ,गांव व शहर में लोग मतदाता सूचियों में अपना नाम देखें अगर किसी का नाम दर्ज नहीं है तो वह व्यक्ति भी अपना नाम दर्ज करवाने के लिए औपचारिकता पूरी करें। वीरवार को जारी प्रेस बयान में ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर समूचे हिमाचल प्रदेश में मतदाता पंजीकरण का कार्य चल रहा है।

    मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र व्यक्ति अपना नाम करवाएं दर्ज

    भनोट ने कहा कि 21 अगस्त तक विशेष अभियान चल रहा है। मतदाता केंद्रों के युक्तिकरण के लिए भी कार्य चल रहा है, ऐसे में जरूरी है कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र व्यक्ति अपना नाम दर्ज करवाएं। राजीव भनोट ने कहा कि देखने में आता है कि कई बार मतदाता सूची का निरीक्षण किया नहीं जाता और जब मतदान का दिन होता है तो अनेक लोग इसलिए वापस चले जाते हैं कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है।

    मतदाता सूची में नाम प्रत्येक नागरिक को दर्ज करवाना चाहिए

    यह अपनी गलती रहती है, जिसके कारण नाम मतदाता सूची में नहीं मिलता। कई बार वोटर आई कार्ड भी होता है उसके बावजूद मतदाता सूची में नाम नहीं होता। उन्होंने कहा कि अलग-अलग चुनाव के लिए अलग-अलग मतदाता सूची रहती हैं।

    इसलिए सभी जनप्रतिनिधियों को सामाजिक कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित बीएलओ को इसको लेकर के विशेष रूप से जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची में नाम प्रत्येक नागरिक को दर्ज करवाना चाहिए और इसको सत्यापित भी मतदाता सूची देखकर करना चाहिए।

    राजीव भनोट ने कहा कि ऊना जनहित मोर्चा की तरफ से सोशल मीडिया, दूरभाष और गांव में जाकर हम लोग जितना जागरुक कर सकते हैं। लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से ना रहे। 

    अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवाएं

    1 अक्टूबर 2023 को जी नौजवान की आयु 18 वर्ष पूर्ण होगी, वह भी अपना नाम दर्ज करवा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी इस महत्वपूर्ण अभियान से जुड़े और अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवाएं। प्रशासन व निर्वाचन आयोग को इसमें सहयोग करें।