Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गगरेट और कुटलैहड़ में कांग्रेस के 36 दिन भाजपा के 60 दिनों पर पड़ गए भारी, स्टार प्रचारकों का सहारा भी नहीं आया काम

    गगरेट से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया व कुटलैहड़ से विवेक शर्मा ने जीत दर्ज की है। वहीं गगरेट से भाजपा के उम्मीदवार चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देवेंद्र भुट्टो को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने 36 दिन में किए धुआंधार प्रचार में भाजपा के 60 दिन तक किए प्रचार व मेहनत की धज्जियां उड़ा दी। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने मोर्चा संभाला था।

    By Rajiv Mishra Edited By: Rajiv Mishra Updated: Wed, 05 Jun 2024 12:56 PM (IST)
    Hero Image
    गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देवेंद्र भुट्टो दोनों चुनाव हार गए

    जागरण संवाददाता, ऊना। ऊना जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों गगरेट और कुटलैहड़ में हुए उपचुनाव कांग्रेस के लिए राहत लेकर आएं हैं। गगरेट से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया और कुटलैहड़ से विवेक शर्मा ने जीत दर्ज की है।

    हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को लीड मिली लेकिन गगरेट से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा व कुटलैहड़ से देवेंद्र भुट्टो दोनों चुनाव हार गए। मार्च में भाजपा में शामिल होने के बाद से लगातार देवेंद्र भुट्टो व चैतन्य अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार में जुटे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस के 36 दिन भाजपा के 60 दिनों पर पड़ा भारी

    इन प्रत्याशियों ने पहले कुछ दिन भाजपा नेताओं को साधा और उसके बाद प्रचार को इस तरह गति दी कि उनका प्रचार लगातार 30 मई तक चलता रहा। इसके उलट कांग्रेस ने काफी माथापच्ची के बाद गगरेट व कुटलैहड़ में कांग्रेस प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया।

    कुटलैहड़ से विवेक शर्मा व गगरेट से तीन बार विधायक रहे राकेश कालिया को प्रत्याशी बनाया गया। कुल मिलाकर कांग्रेस प्रत्याशियों को प्रचार के लिए मात्र 36 दिन ही मिले। लेकिन कांग्रेस ने 36 दिन में किए धुआंधार प्रचार में भाजपा के 60 दिन तक किए प्रचार व मेहनत की धज्जियां उड़ा दी।

    कांग्रेस छोड़ भाजपा से लड़े थे चुनाव

    बेशक कांग्रेस छोड़कर भाजपा की टिकट पर चैतन्य शर्मा व देंवेंद्र भुटटो चुनाव लड़ रहे थे लेकिन दोबारा विधायक बनने से रोकने के लिए सबसे अधिक प्रयास मुख्यमंत्री ने किए। सीएम ने कुटलैहड़ में पांच बार कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया और गगरेट में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका, सीएम व उपमुख्यमंत्री ने रैली कर माहौल बनाया।

    ऊना में विधानसभा उपचुनाव व लोकसभा चुनाव की बागडोर को संभालने वाले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला ऊना की दोनों विधानसभा क्षेत्रों कुटलैहड़ व गगरेट को जीतने में सहयोग करके साख बचाने के साथ ही अपने क्षेत्र में वर्चस्व को कायम रखा।

    यह भी पढ़ें- CM सुक्‍खू के क्षेत्र में अनुराग ठाकुर की लगातार पांचवीं जीत, हमीरपुर में कांग्रेस को फिर देखना पड़ा हार का मुखड़ा

    अनुराग ठाकुर सहित स्टार प्रचारकों का सहारा भी नहीं आया काम

    ऊना जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों गगरेट व कुटलैहड़ में अनुराग ठाकुर सहित किसी भी स्टार प्रचारकों का सहारा काम नहीं आया। गगरेट से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा को 27281 वोट मिले और कुटलैहड़ सीट से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र भुट्टो को 25988 मत मिले।

    यह भी पढ़ें- Kangra Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: कांगड़ा सीट पर बीजेपी ने दोहराया इतिहास, कांग्रेस को मिली करारी हार