Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Election 2022: ऊना की पांच सीटों पर क्‍या बन रहे हैं समीकरण, इन मुद्दों को भुना रहे BJP व कांग्रेस

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 12:07 PM (IST)

    Himachal Pradesh Election 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद ऊना जिला में भाजपा प्रचार में आगे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत करने से ऊना जिला में भाजपा के चुनाव प्रचार की शुरुआत हुई।

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद ऊना जिला में भाजपा व कांग्रेस की ओर से प्रचार तेज है।

    ऊना, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh Election 2022, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद ऊना जिला में भाजपा प्रचार में आगे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत करने से ऊना जिला में भाजपा के चुनाव प्रचार की शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री ने उसी दिन हरोली में बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास किया। भाजपा की ओर से गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व स्मृति इरानी, राज्यसभा सदस्य डा. सिकंदर कुमार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस ने भी प्रचार किया तेज

    कांग्रेस भी अब चुनाव प्रचार में जोर लगा रही है। कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और हिमाचल चुनाव के पर्यवेक्षक सचिन पायलट प्रचार करते नजर आए। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग व हिमाचल सहप्रभारी गुरकीरत कोटली ने पार्टी की तरफ से प्रचार किया। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ऊना जिला के दौरे पर नहीं आई हैं।

    भाजपा व कांग्रेस के ये मुद्दे

    भाजपा चुनाव में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन व बल्क ड्रग पार्क के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रही है। कांग्रेस पुरानी पेंशन योजना सहित अन्य घोषणाओं के दम पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रही है।

    किस हलके में किसके बीच मुकाबला

    कुटलैहड़ में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कंवर का मुकाबला भानजे कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो से है। हरोली में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री के सामने भाजपा के प्रो. रामकुमार हैं। ऊना में भाजपा प्रत्याशी सतपाल सत्ती का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा से है। चिंतपूर्णी में भाजपा प्रत्याशी बलवीर चौधरी दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला करने के लिए कांग्रेस ने नए प्रत्याशी सुदर्शन बबलू को चुनाव मैदान में उतारा है। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक राजेश ठाकुर दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस में कुछ दिन पहले आए चैतन्य शर्मा से होगा। जिले में बसपा के चार, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के दो, आप के पांच, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के एक और चार निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं जो कुछ प्रतिशत वोट लेकर मुख्य दलों के वोट बैंक में सेंध लगाएंगे।

    यह भी पढ़ें: 

    Himachal Election 2022: कर्मचारियों की बजाय महिला वोटर पर केंद्रित हुई हिमाचल की राजनीति, पढ़ें नए समीकरण

    Himachal Election 2022: क्रिकेट के शब्‍दों में बोले राजनाथ, हिमाचल की राजनीति में कांग्रेस वाइड तो आप नो बाल

    Himachal Pradesh Election 2022: प्रियंका बोलीं, डबल इंजन की सिर्फ बातें ही, आगे बढ़ने के लिए कोई विजन नहीं

    comedy show banner