Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Priyanka Gandhi: '100 करोड़ में विधायक खरीदने वाले करतें धर्म की बातें', गगरेट में BJP पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी

    Updated: Tue, 28 May 2024 01:11 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आईं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गगरेट विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश आज बेरोजगारी अग्निवीर जैसी योजनाओं से परेशान है। गरीब की हालत किसी से छुपी नही है। साथ ही हिमाचल में जब आपदा आई तो पीएम और गृहमंत्री ने सरकार गिराने की कोशिश की।

    Hero Image
    गगरेट में BJP पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी।

    जागरण संवाददाता, गगरेट (ऊना)। हिमाचल दौरे के दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जिला ऊना की विधानसभा गगरेट में एक रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि जिस प्रदेश को प्रधानमंत्री अपना दूसरा घर कहते है उस हिमाचल में जब आपदा आई तो प्रधानमंत्री और अमित शाह ने आपदा में मदद की बजाए सरकार गिराने की कोशिश की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका गांधी ने किए ये वादे

    प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस देशभर में महिलाओं के लिए गारंटी लाई है केंद्र में सरकार बनने पर प्रति माह महिलाओं को 8500 रुपए मिलेंगे । सरकारी नोकरी के महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा , युवाओं के लिए स्टार्ट अप फंड , पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून, किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करेंगे। खेती के हर सामान से जीएसटी हटाएंगे। केंद्र में सरकार बनते ही मजदूर की न्यूनतम मजदूरी 400 तय होगी। मनरेगा को शहरों में भी शुरू किया जाएगा।

    देश आज बेरोजगारी, अग्निवीर जैसी योजनाओं से परेशान- प्रियंका गांधी

    कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि देश आज बेरोजगारी, अग्निवीर जैसी योजनाओं से परेशान है। अग्निवीरों को शहादत होने पर शहीद का दर्जा भी नही मिलेगा और आश्रितों को पेंशन भी नही मिलेगी । प्रियंका गांधी ने कहा कि आंदोलन कर रहे किसानों का कर्ज माफ करने के लिए केंद्र सरकार के पास पैसे नही है।

    ये भी पढ़ें: HPPSC SET Answer Key 2024: 30 मई तक दर्ज करा सकते हैं हिमाचल प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के आंसर-की पर आपत्तियां

    महंगाई के कारण लोग नहीं मना पा रहे त्योहार

    उन्होंने कहा कि गरीब की हालत किसी से छुपी नही है, महंगाई के कारण लोग त्योहार तक कि खुशी नही मना पा रहे, गैस सिलेंडर जब 400 रुपए का था तब महंगा था लेकिन 1100 का सस्ता है। चुनाव आए तो केंद्र सरकार ने 100 रुपए कम कर दिए। 100 -100 करोड़ रुपए देकर विधायक खरीदने वाले धर्म की बात कर रहे है जबकि महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कोई बात नही होती । पिछले दस साल में लोकतंत्र को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है चुनाव के समय भाजपा को धर्म याद आ जाता है।

    ये भी पढ़ें: Una Crime: धार्मिक स्थल के पास पहले छात्रा को पिलाई शराब, फिर दो युवकों ने कर दिया ऐसा कांड अब तलाश रही पुलिस