विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चाइल्डलाइन टीम ने मजदूरों को मास्क बांटे

By JagranEdited By:
Published: Fri, 27 Aug 2021 09:01 PM (IST)

चाइल्डलाइन टीम ने हरोली की ग्राम पंचायत घालुबाल में शुक्रवार को स्लम एरिया के मजदूरों को मास्क वितरित किए। इस दौरान ग्राम पंचायत के उपप्रधान अनिल जसवाल मौजूद रहे।

चाइल्डलाइन टीम ने मजदूरों को मास्क बांटे
चाइल्डलाइन टीम ने मजदूरों को मास्क बांटे

संवाद सहयोगी, हरोली : चाइल्डलाइन टीम ने हरोली की ग्राम पंचायत घालुबाल में शुक्रवार को स्लम एरिया के मजदूरों को मास्क वितरित किए। इस दौरान ग्राम पंचायत के उपप्रधान अनिल जसवाल मौजूद रहे। टीम ने देखा कि सभी बाहरी राज्य के मजदूर और उनके बच्चे बिना मास्क के घूम रहे थे। कोरोना महामारी में मास्क पहनना बहुत जरूरी है। चाइल्डलाइन टीम ने मजदूरों को मास्क बांटे और उन्हें कोरोना से बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्हें 1098 के बारे में बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन किस किस तरह की मदद करती हैं। चाइल्ड टीम ने बताया कि शून्य से 18 साल तक के बच्चों को कोई भी दिक्कत आती है तो 1098 पर काल करें, उन्हें तुरंत सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। चाइल्डलाइन टीम में टीम सदस्य रजनी बाला ने उपप्रधान अनिल जसवाल को चाइल्डलाइन का बैच देकर सम्मानित किया। मोबाइल वैन से किया वैक्सीन लगाने के बारे में जागरूक

संवाद सहयोगी, ऊना : कोविड वैक्सीन जागरूकता अभियान के चौथे दिन शुक्रवार को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फील्ड आउटरीच ब्यूरो हमीरपुर द्वारा लोगों को मोबाइल वैन के माध्यम से कोविड टीकाकरण जागरूकता संदेश दिया गया। इस दौरान मोबाइल वैन द्वारा पनोह, भैरा, चरूडू, नंदपुर, बस अड्डा अम्ब, मुबारिकपुर व अंदौरा आदि स्थानों पर पीएम के संदेशों आडियो जिगल्स पंफ्लेट व मास्क बांटकर लोगों को कोरोना टीकाकरण के बारे में जागरूक किया गया। लोगों से आग्रह किया गया है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क का प्रयोग करें, निर्धारित शारीरिक दूरी सहित अन्य सुरक्षा उपायों का पालन करें। यदि किसी को बुखार, सर्दी, खांसी, जुखाम जैसे लक्षण हों तो तुरंत स्वास्थ्य संस्थान में संपर्क करें। अपना कोविड टेस्ट करवाकर समय पर अपना समुचित इलाज करवाएं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।