ऊना की आस्था ने नीट की परीक्षा में प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान
जिला ऊना की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल बंगाणा की पंचायत रायपुर मैदान की होनहार बेटी ने नीट परीक्षा में हिमाचल प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आस्था पराशर सुपुत्री मनोज पराशर बचपन से ही बहुत होनहार छात्रा रही है।
ऊना, जेएनएन। जिला ऊना की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल बंगाणा की पंचायत रायपुर मैदान की होनहार बेटी ने नीट परीक्षा में हिमाचल प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आस्था पराशर सुपुत्री मनोज पराशर बचपन से ही बहुत होनहार छात्रा रही है। उनका एमबीबीएस करने के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करके स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी सेवा देना मुख्य उद्देश्य रहा है।
उन्होंने नीट की हिमाचल प्रदेश मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल कर प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में अपनी सीट पक्की कर ली है। इस पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, योगराज भारद्वाज, प्रिंसिपल देवेंद्र चौहान, प्रिंसिपल डाइट पूर्व जिला पार्षद कृष्ण पाल शर्मा, ग्राम पंचायत रायपुर के पूर्व
प्रधान राजेंद्र शर्मा, सेवानिवृत्त एसडीओ जमीत सिंह ठाकुर, प्रधान मोहन सिंह, उप प्रधान सुखदेव सिंह, पूर्व प्रधान रामप्यारी और प्रवक्ता संघ जिला ऊना के प्रधान संजीव पराशर ,महासचिव शशि पाल सैनी, राज्य चेयरमैन विनोद बनिहाल वरिष्ठ, उप प्रधान दिनेश कुंडल ,रमन बीज, राकेश मल्होत्रा, संजीव कुमार आदि ने होनहार छात्रा को शुभकामनाएं और परिवार को बधाई दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।