Move to Jagran APP

Solan Election 2022 Voting: सोलन की पांच सीटों पर 32 प्रत्‍याशियों का भविष्य अब EVM में, 68.48% वोटिंग

Himachal Pradesh Election 2022 जिला सोलन के पांच निर्वाचन क्षेत्रों में 32 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 413408 मतदाता करेंगे। इनमें 213283 पुरुष व 200125 महिला मतदाता हैं। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 5 बजे तक 68.48% मतदान हो चुका है।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar SharmaSat, 12 Nov 2022 06:38 PM (IST)
Solan Election 2022 Voting: सोलन की पांच सीटों पर 32 प्रत्‍याशियों का भविष्य अब EVM में,  68.48% वोटिंग
Solan Election 2022 Voting: सोलन की पांच सीटों पर 32 प्रत्‍याशियों का भविष्य EVM में कैद हो गया है।

सोलन, जागरण संवाददाता। Solan Election 2022 Voting, Himachal Pradesh Election 2022, जिला सोलन के पांच निर्वाचन क्षेत्रों में 32 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज ईवीएम में कैद हो गया। जिलेभर में 4,13,408 मतदाता सूची में दर्ज थे। इनमें 2,13,283 पुरुष व 2,00,125 महिला मतदाता हैं। पांच विधानसभा क्षेत्रों में पांच बजे तक 68.48% मतदान दर्ज किया गया। 3 बजे तक 54.14%, 1 बजे तक 37.90% व 11 बजे तक 20.28% मतदान हुआ था। सबसे अधिक उम्मीदवार नालागढ़ निर्वाचन क्षेत्र में हैं तथा सबसे कम सोलन में हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में सोलन में भाजपा के दो प्रत्‍याशियों ने जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस के तीन उम्‍मीदवार जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

5 बजे तक विधानसभा क्षेत्रवार मतदान प्रतिशतता

  • अर्की : 66.00
  • दून : 75.28
  • कसौली : 72.51
  • नालागढ़ : 69.56
  • सोलन : 61.20

3 बजे तक विधानसभा क्षेत्रवार मतदान प्रतिशतता

  • अर्की : 40.00
  • दून : 62.25
  • कसौली : 60.24
  • नालागढ़ : 55.75
  • सोलन : 56.45

 1 बजे तक विधानसभा क्षेत्रवार मतदान प्रतिशतता

  • अर्की : 35.00
  • दून : 35.42
  • कसौली : 40.14
  • नालागढ़ : 38.75
  • सोलन : 40.51

11 बजे तक विधानसभा क्षेत्रवार मतदान प्रतिशतता

  • अर्की : 21.00
  • दून : 11.69
  • कसौली : 24.50
  • नालागढ़ : 21.15
  • सोलन : 22.33

वोट डालने के बाद अंगुली पर लगे निशान को दिखाते कांग्रेस के प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल।

जिला में 9 बजे तक 7.09 प्रतिशत मतदान

  • सोलन जिला में सुबह नौ बजे तक 7.09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गय।

वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की में मतदान के लिए लगी लाइनें

अर्की में सात उम्‍मीदवार मैदान में

अर्की निर्वाचन क्षेत्र में इस बार कुल सात उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 95609 मतदाता हैं जिनमें महिलाएं 46960 व पुरूष 48649 महिला मतदाता है। अर्की में भाजपा के उम्मीदवार गोविंद राम, कांग्रेस के संजय अवस्थी तथा निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र ठाकुर के बीच चुनावी मुकाबला है। अर्की से कुल 7 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

अर्की विधानसभा क्षेत्र के सूरजपुर में बुजुर्ग महिला को पीठ पर उठा कर मतदान के लिए ले जाते परिवार के सदस्य।

नालागढ़ में 91746 मतदाता

नालागढ़ निर्वाचन क्षेत्र में कुल 91746 मतदाता है जिनमें 44245 महिलांए व 47501 पुरुष शामिल हैं। नालागढ़ में भाजपा के उम्मीदवार लखविंद्र राणा, कांग्रेस के हरदीप बावा व निर्दलीय उम्मीदवार केएल ठाकुर के बीच चुनावी मुकाबला है। इस निर्वाचन क्षेत्र से कुल 8 उम्मीदवार चुनावी उम्मीदवार है। दून निर्वाचन क्षेत्र में 71143 वोटर हैं जिनमें 33978 महिला व 37165 मतदाता हैं। दून में भाजपा के उम्मीदवार परमजीत पंमी, कांग्रेस के रामकुमार चौधरी के बीच में सीधा मुकाबला है। यहां से कुल 6 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। कसौली निर्वाचन क्षेत्र में 68739 मतदाता है जिनमें महिलाएं 33097 महिलांए व 36642 पुरूष मतदाता हैं। कसौली में कुल 7 उम्मीदवार है। यहां पर भाजपा के उम्मीदवार डा. राजीव सहजल, कांग्रेस के उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी व आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमेल धीमान के बीच में मुकाबला है।

सोलन में 86171 मतदाता

सोलन निर्वाचन क्षेत्र से 86171 मतदाता है जिसमें 41845 महिलाएं व 44326 पुरुष हैं। सोलन निर्वाचन क्षेत्र से कुल 4 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। भाजपा के उम्मीदवार डा. राजेश कश्यप व कांग्रेस के उम्मीदवार कर्नल धनीराम शांडिल के बीच में सीधा मुकाबला है।

यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर लगातार तीसरी बार 100 प्रतिशत वोटिंग, देखिए तस्‍वीरें

यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022 Voting LIVE: सीएम जयराम ठाकुर ने परिवार के साथ डाला वोट, सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की लगी कतारें