अर्की में संजय अवस्थी ने समर्थकों संग निकाली रैली, भरा नामांकन
अर्की विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों ने नामाकन भरना शुरू क

संवाद सूत्र, अर्की : अर्की विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों ने नामाकन भरना शुरू कर दिया है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी ने वीरवार नामांकन पत्र भरा। इससे पूर्व उन्होंने सैकड़ों समर्थकों के साथ अर्की बाजार में रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष जैनब चंदेल, युकां प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी, सोलन के विधायक डा. कर्नल धनीराम शांडिल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर, बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, हर्ष महाजन व अनुराग शर्मा सहित पार्टी के कई अन्य नेता मौजूद रहे।
प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश की हर सीट महत्वपूर्ण है। इसे कांग्रेस संगठित होकर जीतेगी। लोग सरकार की कारगुजारी से परेशान हैं। महंगाई चरम सीमा पर है और आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई है। भ्रष्टाचार व बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी मजबूत व संगठित है। परिवार में किन्हीं बातों के लेकर नाराजगी होती रहती है, जिसे मिल बैठकर दूर किया जा सकता है। लेकिन इसका मतलब यह न निकाला जाए कि पार्टी के अंदर बिखराव है। उन्होंने कहा कि अर्की से जो लोग नाराज चल रहे है उनसे बात की जाएगी। अगर लड़ाई है तो वह भाजपा के अंदर देखने को मिलेगी, जहां अर्की से भाजपा के पूर्व विधायक अपनी ताल ठोक रहे हैं।
संजय अवस्थी ने वह पिछले 14 वर्षों से अर्की में लोगों के बीच है। इस बीच लोगों की समस्याओं को जाना है। लोगों समस्याओं को दूर करने व उनकी सेवा के लिए तत्पर रहेंगे व अर्की का खोया हुआ गौरव वापस लाने का प्रयास करेंगे। नामांकन पत्र भरने के बाद संजय अवस्थी व पार्टी के नेताओ ने अर्की के सामुदायिक भवन में जनसभा को भी संबोधित किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।