Move to Jagran APP

Baddi Factory Fire: अरोमा फैक्ट्री में भीषण आग से हाहाकार, 60 में से अबतक 41 का रेस्क्यू; एक की मौत

हिमाचल प्रदेश के सोलन में अरोमा फैक्‍ट्री (Baddi Aroma Factory Fire) में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। कम्‍पनी के कई कर्मचारी जान बचाने के लिए कम्‍पनी की छत पर पहुंचे। भयानक आग की लपटों के चलते काफी कर्मचारी अभी भी छत पर ही फंसे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक कम्‍पनी केमिकल बनाती है। केमिकल में आग लगने से आग काफी अधिक फैल चुकी है।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Published: Fri, 02 Feb 2024 03:26 PM (IST)Updated: Fri, 02 Feb 2024 11:53 PM (IST)
हिमाचल के बद्दी में अरोमा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

जागरण संवाददाता, बद्दी। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला (Barotiwala Fire) की अरोमा फैक्ट्री (Baddi Aroma Factory Fire) में भीषण आग लगी है। कंपनी के कई कर्मचारी जान बचाने के लिए कंपनी की छत पर पहुंचे। भयानक आग की लपटों के चलते काफी कर्मचारी अभी भी छत पर ही फंसे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक कंपनी केमिकल बनाती है। केमिकल में आग लगने से आग काफी अधिक फैल चुकी है।

हाइड्रा की मदद से टीम को भेजा रहा कंपनी के अंदर

हादसे के दौरान स्थानीय स्तर पर लोगों ने सीढियां देकर लोगों को बाहर निकाला है। कुछ लोग गेट छोड़ दीवार फांद कर बाहर निकलकर आये। अब मौके पर हाइड्रा की मदद से एक टीम को कंपनी के अंदर भेजने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं अब तक लापता लोगों की संख्या 7 से 8 बताइ जा रही थी, जो कि अब 9 हो गई है। हालांकि इसका अब तक कोई सटीक डेटा नहीं है कि फैक्ट्री के अंदर कितने लोग फंसे हैं।

हाल जानने के लिए पहुंचे नेता

घटना के बाद बरोटीवाला के अस्पताल में घायलों का हाल जानने के लिए स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, सीपीएस राम कुमार, सहित अन्य अधिकारी व नेता भी पहुंचे। वहीं इस बात की भी जानकारी मिल रही है कि कल सुबह हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी घायलों का हाल जानने के लिए पहुंचेंगे।

60 में से 41 लोगों को बचाया गया

हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा का कहना है कि हमें 2-3 घंटे पहले इस बारे में पता चला। इसके बाद सोलन के डीसी भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि 12 फायर टेंडर और एनडीआरएफ की एक टीम आग बुझाने के लिए काम कर रही है। अंदर मौजूद 60 लोगों में से 41 को बचा लिया गया है। इनमें से 19 लोग घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमारे पास अंदर फंसे लोगों का कोई सटीक डेटा नहीं है, लेकिन उन्हें जल्द से जल्द बचाने के लिए काम जारी है। 

CM सुक्खू ने कहा- ये दुखद सूचना

आगजनी की घटना के बाद सीएम सुक्खू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि नालागढ़ उपमंडल के बद्दी, झाड़माजरी स्थित एन आर अरोमा कंपनी में आग लगने की दुखद सूचना मिली। आग को बुझाने के लिए जिला प्रशासन, गृह रक्षा और एन डी आर एफ की टीम मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में लगी हैं।

उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट में ये भी बताया कि आग पर काबू पाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक बद्दी, एस डी एम…

मौके पर पहुंची एनडीआरएफ

वहीं कम्पनी में 80 से 90 कर्मचारी नियमित आते हैं। सभी बाहर आ गए थे या नहीं अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं कर पाया है। मौके पर अब एनडीआरएफ की टीम पहुंची है। एसडीएम, तहसीलदार सहित एसपी व अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

लोगों ने छलांग लगाकर बचाई जान

यहां प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कम्‍पनी में 100 के करीब कर्मचारी अंदर थे, लेकिन बाहर जख्मी हालत में 10 के करीब ही निकले हैं। कुछ लोगों ने छलांग लगाकर जान बचाई है। हादसे में कुछ की जान जाने की संभावना भी अब लग रही है। पुलिस ने कम्‍पनी के अधिकारियों को भी थाना में तलब कर लिया है।

30 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में कराया भर्ती 

जानकारी के अनुसार कुछ घायल लोग उत्तर प्रदेश के पंसुखा मांडली गांव, जिला संभल के निवासी हैं। वहीं 18 साल की घायल सपना ने बताया कि जब बिल्डिंग में आग लगी तो उसने अपनी जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। वहीं घटना में कांति नामक व्यक्ति भी घायल हैं, जो कि गांव बिलौली, जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। 

वहीं जानकारी के अनुसार अब तक बिल्डिंग से 50 लोगों को बाहर निकाला गया है। बता दें कि घायलों में से 6 लोगों को ई एस आई काथा, 2 को बद्दी के अस्पताल, 19 को ब्रुकलिन अस्पताल और 5 को पीजीआई भेजा गया है। इस बात की पुष्टी नालागढ़ के एसडीएम दिव्यांशु सिंघल ने की है।

अस्‍पताल में भर्ती घायल लोग

हादसे के बाद अस्पताल में बहुत लोग भर्ती हुए हैं। कुछ ने जान बचाने के लिए छलांग लगाई तो कई फेक्चर आ गए हैं। इस हादसे की चपेट में आये कर्मी व घायल हुए लोग अधिकतर 18 से 25 साल की उम्र के हैं। यह अधिकतर लोग उत्तर प्रदेश के चंदौली के अलग अलग गांव के निवासी हैं।

50 लोग निकाले जा चुके बाहर

मामले में सोलन के डीसी मनमोहन शर्मा ने पुष्टि की है की आगजनी की घटना में अब तक 50 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जिसमें से 30 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। पांच पीजीआई भेजे हैं। वहीं उनका ये भी कहना है कि कुछ लोग अभी भी मिसिंग है। मौके पर फॉरेंसिक की टीम बुलाई गई है। साथ ही आर्मी से भी मदद मांगी गई है। अब तक राहत कार्य के लिए चंडीमंदिर संपर्क किया गया था, जिसके बाद वहां से भी राहत मिल रही है। 

हादसे में घायल 

  • इनमें ब्रुकलिन अस्पताल बरोटीवाला में 
  • अनिता पत्नी मोहन गांव मुंडियां सतासी तहसील बसोली जिला बदायूं उम्र 24, 
  • आशा पत्नी राकेश गांव रिश्वा तहसील महीपुरा जिला छतरपुर उम्र 30 वर्ष, 
  • दीप शिखा पुत्री बलवंत सिंह गांव बादन तहसील धारकला जिला पठानकोट पंजाब उम्र 25 वर्ष, 
  • ममता, 
  • अनिल, 
  • राज कुमार, 
  • स्लेसटीना पत्नी तरसिउ गांव ढोल बडाली जिला कुड़ी उत्तराखंड उम्र 30 वर्ष, 
  • पुष्पा पुत्री नन्द किशोर गांव घुमारिवाला जिला शिवहर बिहार उम्र 21 वर्ष, 
  • कश्मीरी पत्नी हीरा सिंह गांव रवोकडे जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 50 वर्ष, 
  • पूजा पत्नी उमा शंकर गांव भगवंतपुर जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष, 
  • अंशु पुत्री सूरजपाल गांव बिछपुरी जिला संबल यूपी उम्र 17 वर्ष, 
  • सावित्री पुत्री अमित गांव मनु नगर, 
  • डाकखाना आशापुर जिला बदायूं, 
  • सत्येंद्रा पुत्र मितराज डाकखाना नंगला पूर्वा तहसील चंदौसी जिला संभल उम्र 35, 
  • खुशबू पुत्री विष्णु गोपाल गांव बरौली जिला बदायूँ उम्र 18, 
  • कंचन पत्नी वीरपाल गांव खटेता तहसील चंदौसी जिला संभल उम्र 34, 
  • तारावती पत्नी शाम सिंह डाकखाना दया जिला संभल उम्र 37, 
  • सावित्री पत्नी सत्येंद्र गांव खटेर गांव चंदौसी जिला संभल 28 वर्ष, 
  • राम मूर्ति पत्नी दिनेश गांव आशापुर जिला बदायूं, 
  • क्रांति पुत्री रामपाल तहसील बिसौली जिला बदायूं उम्र 18 में भर्ती किए गए हैं
  • राजकुमारी पत्नी धर्मेंद्र तहसील चंदौसी जिला संभल उम्र 28, 
  • चरण सिंह व पिंकी, 
  • आरती, 
  • गीता, 
  • प्रेम कुमारी को गंभीर अवस्था में पीजीआई के लिए रेफर किया गया है। 
  • वहीं मीरा, 
  • शिव कुमार, 
  • प्रेम लता, 
  • अर्चना, 
  • ममता पत्नी मुन्नालाल तहसील फरीदपुर जिला बरेली यूपी, 
  • हरीश चंद्र को ईएसआईसी अस्पताल काठा बद्दी में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें: Shimla News: शिमला में वित्तीय वर्ष के अंत तक पूरे होंगे पांच प्रोजेक्ट, निगम के मेयर ने दिए सभी एजेंसियों को निर्देश


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.