Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Landslide: टॉय ट्रेन का नहीं ले पाएंगे मजा, शिमला-कालका रेलमार्ग पर भारी भूस्खलन के चलते रोकी गई ट्रेनें

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 08:47 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण कालका-शिमला रेलमार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। परवाणू से धर्मपुर के बीच भूस्खलन होने से रेलवे प्रशासन ने यह फैसला लिया। सोमवार सुबह ट्रैक पर कई जगहों पर भूस्खलन हुआ जिससे रेलमार्ग अवरुद्ध हो गया। कालका-शिमला एक्सप्रेस को भी भूस्खलन के कारण जाबली में रोका गया। रविवार शाम को भी भूस्खलन के कारण ट्रेनें लेट हुई थीं।

    Hero Image
    कालका-शिमला रेलमार्ग परवाणू से धर्मपुर के बीच भारी भूस्खलन, सभी ट्रेनें रोकी गईं।

    संवाद सहयोगी, सोलन। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। बारिश के चलते कालका-शिमला रेलमार्ग पर सोमवार को सभी ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। परवाणू से धर्मपुर के बीच जगह-जगह हुए भारी भूस्खलन के चलते रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह ही ट्रैक पर कई जगह भूस्खलन होने से रेलमार्ग अवरूद्ध हो गया। इस दौरान कालका स्टेशन से सुबह साढ़े तीन बजे शिमला की ओर जाने वाली कालका-शिमला एक्सप्रेस को जाबली से धर्मपुर के बीच भूस्खलन के कारण पौने पांच बजे जाबली में रोका गया।

    ट्रैक साफ होने के बाद ही ट्रेन आगे की ओर रवाना हुई। उसके बाद परवाणू के नजदीक भी पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से पूरा ट्रैक अवरूद्ध हो गया। रेलकर्मी ट्रैक को बहाल करने में डटे हुए है।

    गौरतलब है कि रविवार शाम को भी सनवारा फाटक के पास भूस्खलन होने से शिमला से कालका आने वाली सभी ट्रेनें लेट हुई थी। ट्रैक पर भारी पत्थर गिरने से पटरी क्षतिग्रस्त हो गई थी। रात करीब नौ बजे तक ट्रैक की मरम्मत होने के बाद ही ट्रेनें कालका गई।

    comedy show banner