विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल: सोलन के अर्की में कैसे हुआ भीषण अग्निकांड, लापरवाही का नतीजा या साजिश? उपायुक्त ने दिया जांच का आदेश

By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 12 Jan 2026 11:55 AM (IST)

सोलन के अर्की में हुए भीषण अग्निकांड पर उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने त्वरित राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं, ताकि लापरवाही या साजिश का पता चल सके। आग एक पुराने लकड़ी के भवन में लगी, जिसमें एक आठ वर्षीय बच्चे प्रियांश की मृत्यु हो गई और दो लोग घायल हुए। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया है, और राहत कार्य जारी है।

सोलन के अर्की में भीषण अग्निकांड के बाद चला रेस्क्यू ऑपरेशन। जागरण

सोलन के अर्की में भीषण अग्निकांड के बाद चला रेस्क्यू ऑपरेशन। जागरण

HighLights

  1. उपायुक्त ने अर्की अग्निकांड की जांच के आदेश दिए।

  2. एक बच्चे की मौत, दो लोग घायल, राहत कार्य जारी।

  3. पुराने लकड़ी के भवन में लगी आग, तेजी से फैली।

जागरण टीम, अर्की, (सोलन)। हिमाचल प्रदेश में सोलन जिला के अर्की में हुए अग्निकांड पर उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने उपमंडल प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन द्वारा इस अग्निकांड की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। किस स्तर पर लापरवाही हुई है या कोई साजिश है। प्रशासन इसकी पड़ताल करेगा। मलबे में सात से आठ लोगों के दबे होने की आशंका है। 

उपायुक्त ने बताया कि रात 02.45 बजे अर्की बाजार के एक पुराने भवन में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने स्थानीय प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों के निर्देश दिए।

अर्की अग्निशमन विभाग के साथ-साथ जिला शिमला के बालूगंज, जिला सोलन के बनलगी और अंबुजा सीमेंट कंपनी के अग्निशमन वाहनों को तुरंत घटना स्थल की ओर रवाना किया गया।

उपायुक्त ने कहा कि अग्निशमन वाहनों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आग को फैलने से रोका गया और यह प्रयास किया गया कि नुकसान न्यूनतम हो। 

राहत एवं बचाव कार्य जारी

उन्होंने कहा कि यह पुराना भवन लकड़ी का बना था और इस कारण आग बहुत तेजी से फैली। अग्निशमन विभाग द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अग्निकांड में एक आठ वर्षीय बच्चे प्रियांश की मृत्यु का समाचार है।

दो घायल अर्की अस्पताल में भर्ती

उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को फौरी सहायता उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि इस अग्निकांड में दो लोग घायल हुए हैं। इनका उपचार नागरिक अस्पताल अर्की में किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन को इन्हें समुचित सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने मौके पर संभाला मोर्चा

उपायुक्त ने कहा कि अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन व प्रशासन एवं पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। यह दल पीड़ितों को वस्त्र एवं अन्य सहायता उपलब्ध करवाएगा।

 

यह भी पढ़ें: सोलन अग्निकांड: लकड़ी के मकान से उठी चिंगारी ने राख किए 8 घर, सिलेंडर फटने से बिगड़े हालात, SDRF ने संभाला मोर्चा 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के सोलन में भीषण अग्निकांड, बच्चे की मौत; 8-9 लोगों के फंसे होने की आशंका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।