विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के सोलन में भीषण अग्निकांड, बच्चे की मौत; 8-9 लोगों के फंसे होने की आशंका

Published: Mon, 12 Jan 2026 10:11 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की बाजार में भीषण अग्निकांड हुआ है। नेपाली मूल के एक परिवार पर कहर टूटा, जिसमें एक सात वर्षीय बच्चे का शव मिला है। आशंका है कि 8-9 लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। जलती अंगीठी घर में ले जाने और कई सिलेंडरों के फटने से आग ने विकराल रूप ले लिया। प्रशासन और दमकल विभाग बचाव कार्य में जुटे हैं।

HighLights

  1. अर्की बाजार में भीषण आग, नेपाली परिवार प्रभावित।

  2. सात वर्षीय बच्चे का शव मिला, कई फंसे होने की आशंका।

  3. अंगीठी और सिलेंडर फटने से आग ने लिया विकराल रूप।

संवाद सहयोगी, अर्की (सोलन)। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की बाजार में भीषण अग्निकांड हुआ है। अग्निकांड की चपेट में नेपाली मूल का परिवार आ गया। एक सात साल के बच्चे का शव निकाला गया है। अभी भी आठ से नौ लोगों के फंसे होने की आशंका है।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में भीषण आग लग गई। अर्की बाजार में देर रात लगी आग ने नेपाली मूल के एक परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुखद घटना में सात साल के एक बच्चे का शव बरामद किया गया है, जबकि आठ से नौ अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

आग लगने का कारण नेपाली मूल के परिवार द्वारा जलती अंगीठी को घर के अंदर ले जाना बताया जा रहा है, जिसके बाद संभवतः छह से सात सिलिंडर फटने से आग ने भीषण रूप ले लिया।

प्रशासनिक अमला और दमकल विभाग सक्रिय

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोग इस भयावह मंजर को देखकर सहम गए। दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। रात करीब 2 से 3 बजे के बीच लगी इस आग ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।

WhatsApp Image 2026-01-12 at 10.00.47 AM (1)

फंसे हुए लोगों को निकालने और राहत कार्य के लिए बचाव अभियान जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का प्रमुख कारण परिवार द्वारा रात के समय जलती हुई अंगीठी को घर के अंदर ले जाना माना जा रहा है।

सिलिंडर फटने से भड़की आग

WhatsApp Image 2026-01-12 at 10.00.47 AM (1)

अंदर ले जाई गई अंगीठी से निकली चिंगारी ने संभवतः घर में रखे गैस सिलिंडरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण छह से सात सिलिंडरों में विस्फोट हुआ। विस्फोट ने आग की भयावहता को कई गुना बढ़ा दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।