विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: केजरीवाल बोले, दिल्‍ली वालों ने आम आदमी पार्टी को देख लिया, हिमाचल में भी देख लें

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Thu, 03 Nov 2022 02:50 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 03 Nov 2022 05:15 PM (GMT+05:30)

Arvind Kejriwal Road Show In Solan हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी ...और पढ़ें

अरविंद केजरीवाल भी हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे।
अरविंद केजरीवाल भी हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे।

सोलन, जागरण टीम। Arvind Kejriwal Road Show In Solan, आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। सोलन में रोड शो कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया। रोड शो सोलन बाईपास से शुरू होकर ओल्ड बस स्टैंड तक चला। सोलन से आम आदमी पार्टी की प्रत्‍याशी अंजु राठौर हैं।

सोलन में  रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को दोनों पार्टियों ने बारी-बारी से लूटा है। अब ऊपर वाले की कृपा से एक ईमानदार पार्टी आई है। इसलिए  एक बार आम आदमी को भी मौका दिया जाए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली वालों ने आम आदमी पार्टी को ट्राई करके देख लिया है। अब  हिमाचल वालों की बारी है। 12 नंवबर को हिमाचल में चुनाव है यह चुनाव आपकी तकदीर बदल सकता है। हिमाचल के पास कोई विकल्प नहीं था। पांच साल कांग्रेस और पांच साल भाजपा ने प्रदेश को लूटा है।

गुंडागर्दी खत्‍म करने के लिए दें वोट

केजरीवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में यदि आप गुंडागर्दी को खत्म करना चाहते हैं तो आम आदमी पार्टी को वोट जरूर दें। उन्होंने कहा कि वह स्कूल व अस्पताल बनाना जानते हैं। गुंडागर्दी करनी है तो भाजपा कांग्रेस में चले जाएं।

यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Road Show: सोलन में केजरीवाल की तरफ फेंके पर्चे, कार्यकर्ताओं ने कर दी पिटाई, देखिए वीडियो

सिसोदिया व मान भी आएंगे हिमाचल

प्रदेश अध्‍यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा लोगों को आम आदमी पार्टी की गारंटियों पर भरोसा है। आज हिमाचल में जनता के बीच का आम आदमी चुनाव लड़ रहा है। इसके बाद मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी आएंगे और हिमाचल में रोड शो करेंगे।

उम्मीदों पर खरा न उतरे तो कभी वोट मांगने नहीं आएंगे

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिमाचल में एक मौका आम आदमी पार्टी को दें। यदि वह उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे तो कभी वोट मांगने नहीं आएंगे। इस बार हिमाचल के लोगों के पास आम आदमी पार्टी के रूप में तीसरा विकल्प है। दिल्ली में कांग्रेस की मात्र एक सीट आई है, जबकि भाजपा आठ सीटें ले पाई है। दिल्ली के लाेगों ने आम आदमी पार्टी को अपनाया है और आज वहां पर बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा दी जा रही है। हिमाचल प्रदेश में भी लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। माल रोड से पुराने बस स्टैंड तक रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। माल रोड के साथ बने भवनों पर भी लोग अरविंद केजरीवाल को देखने के लिए खड़े थे।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022: यहां दामाद और ससुर में मुकाबला, 2017 में थी कांटे की टक्‍कर, इस बार क्‍या हैं समीकरण

Himachal Election 2022: हिमाचल कांग्रेस ने दलीप और पंकज सहित 8 नेता किए पार्टी से बाहर, अब तक 17 पर कार्रवाई