यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Election 2022: हिमाचल कांग्रेस ने दलीप और पंकज सहित 8 नेता किए पार्टी से बाहर, अब तक 17 पर कार्रवाई
Himachal Congress Dismissed Leaders हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों पर दो नेताओं को पार्टी से ...और पढ़ें

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Congress Dismissed Leaders, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों पर आठ नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। जिला सिरमौर के शिलाई ब्लॉक से प्रदेश कांग्रेस सचिव दलीप सिंह चौहान तथा जिला कुल्लू के आनी ब्लॉक से पंकज परमार सहित आठ नेताओं को पार्टी से छह सालों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने यह कार्रवाई की है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए दोनों नेताओं को आगामी छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
जसवां परागपुर से मुकेश कुमार पर भी कार्रवाई
आनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के महासचिव लोक राज ठाकुर, शेर सिंह ठाकुर व विजय कंवर, शिमला शहरी से अभिषेक भरवलिया, सुलह से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुनील कुमार व जसवा परागपुर से मुकेश कुमार को पार्टी से छह सालों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
दिलीप सिंह चौहान पर इस कारण हुई कार्रवाई
दिलीप सिंह चौहान पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रहे हैं, इसके अलावा कांग्रेस संगठन में भी कई पदों पर रहे हैं। इन पर आरोप है कि यह भाजपा प्रत्याशी बलदेव सिंह तोमर को अंदरखाते समर्थन दे रहे थे। इसके बाद पार्टी ने उन पर कार्रवाई की है।
पंकज परमार पर इसलिए गिरी गाज
पंकज परमार जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष हैं। उन पर पार्टी के खिलाफ कार्य करने का आरोप है। वह आनी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे परस राम के पक्ष में प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसी के चलते उन पर पार्टी ने कार्रवाई की है।
अब तक 17 नेता किए पार्टी से बाहर
सबसे पहले कांग्रेस ने छह नेताओं को निष्कासित किया था। पच्छाद से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, सुलह से पूर्व विधायक जगजीवन पाल, चौपाल से पूर्व विधायक डाक्टर सुभाष मंगलेट, ठियोग से विजय पाल खाची, आनी से परस राम व जयसिंहपुर से सुशील कौल को पार्टी से निष्कासित किया था। इसके बाद बुधवार को बुद्धि सिंह ठाकुर को पार्टी से बाहर किया था।
