विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: भाजपा ने पूर्व मंत्री रूप सिंह को पार्टी से निष्‍कासित किया, आखिर क्‍यों हुई कार्रवाई

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Thu, 03 Nov 2022 01:43 PM (IST)Updated: Thu, 03 Nov 2022 01:47 PM (IST)

Himachal Election 2022 BJP Roop Singh Thakur हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष सुरेश कश्‍यप ने पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ...और पढ़ें

रूप सिंह ठाकुर को भाजपा से निष्‍कासित कर दिया है।
रूप सिंह ठाकुर को भाजपा से निष्‍कासित कर दिया है।

सुंदरनगर, जागरण टीम। Himachal Election 2022, BJP Roop Singh Thakur, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर पर पार्टी ने कार्रवाई की है। उनके पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने तुरंत प्रभाव से उनकी प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया है। वर्तमान में रूप सिंह ठाकुर के पुत्र अभिषेक ठाकुर सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में रूप सिंह ठाकुर अपने बेटे के लिए प्रचार कर रहे हैं।

2012 में भी हुए थे पार्टी से बाहर

इससे पूर्व भी रूप सिंह ठाकुर 2012 के चुनाव में स्वयं आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं। उस दौरान भी उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया था। लेकिन 2017 के चुनावों से पूर्व उन्हें वापस पार्टी में शामिल कर लिया गया था और उन्होंने इन चुनावों में पार्टी प्रत्याशी राकेश जम्‍वाल का साथ दिया था।

यह भी पढ़ें: Himachal Election 2022: हिमाचल चुनाव में 17 सीटों पर BJP के लिए सिरदर्द बने असंतुष्‍ट नेता, 6 पर कार्रवाई

पांच साल हुआ तिरस्‍कार

उनके अनुसार पांच साल तक लगातार पार्टी में उनका व उनके समर्थकों का तिरस्कार किया गया। इस बार उन्होंने अपने पुत्र एवं समाजसेवी अभिषेक ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है और जनता से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। जबकि भाजपा की ओर से राकेश जम्‍वाल को प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतारा गया है।

इन नेताओं पर हो चुकी है कार्रवाई

भारतीय जनता पार्टी अब तक सात नेताओं पर कार्रवाई कर चुकी हैं। इनमें किन्‍नौर से तेजवंत नेगी, आनी से किशोरी, नालागढ़ के केएल ठाकुर, कुल्‍लू से राम सिंह, इंदौरा से मनोहर धीमान और फतेहपुर से कृपाल परमार के खिलाफ पार्टी कार्रवाई कर चुकी है। आज रूप सिंह ठाकुर को निष्‍कासित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल विधानसभा चुनाव के दौरान 4 दिन रहेगा ड्राई-डे, नोट कर लें डेट

Himachal Election 2022: मतदान करवाने के लिए बर्फ में पैदल चलकर पहुंची पोलिंग टीम, चुनाव आयोग ने शेयर की फोटो