विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: हिमाचल चुनाव में 17 सीटों पर BJP के लिए सिरदर्द बने असंतुष्‍ट नेता, 6 पर कार्रवाई

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Wed, 02 Nov 2022 05:49 PM (IST)Updated: Thu, 03 Nov 2022 09:51 AM (IST)

Himachal Pradesh Election 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुछ दिन बचे हैं। अब राजनीतिक दलों व चुनाव में उतरे ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा व कांग्रेस के असंतुष्‍ट परेशानी बने हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा व कांग्रेस के असंतुष्‍ट परेशानी बने हुए हैं।

शिमला, जागरण टीम। Himachal Pradesh Election 2022, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुछ दिन बचे हैं। अब राजनीतिक दलों व चुनाव में उतरे नेताओं की धुकधुकी बढ़ने लगी है। पार्टी प्रत्‍याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे भाजपा और कांग्रेस के असंतुष्‍ट नेताओं ने परेशानी बढ़ा दी है। भाजपा में यह आंकड़ा 20 से ज्‍यादा है। लेकिन 17 सीटों पर असंतुष्‍ट नेता भाजपा के लिए ज्‍यादा परेशानी माने जा रहे हैं। भाजपा अब तक छह नेताओं पर कार्रवाई कर चुकी है। छह नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्‍कासित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Himachal Election 2022: अमित शाह ने दिया नारा, जो काम करेगा वह राज करेगा, बोले- बारी का किसने बनाया नियम

देखिए वीडियो:

12 और असंतुष्ट नेताओं पर कार्रवाई की तैयारी

पार्टी से विद्रोह कर चुनावी समर में उतरे पांच नेताओं को भाजपा ने निष्कासित कर दिया है। फतेहपुर से कृपाल परमार को पार्टी विरोधी कार्यों के लिए भाजपा से निष्‍कासित किया गया है। अभी 12 और असंतुष्टों पर कार्रवाई होगी, लेकिन कब होगी इसका सबसे ज्यादा इंतजार पार्टी प्रत्याशियों को है। सूत्र बताते हैं कि पार्टी इसमें कुछ लोगों से बात भी कर रही है ताकि वे इन्हें मना लें। भाजपा का मानना है कि इनमें से अधिकतर के पास राज्यस्तर का कोई दायित्व ही नहीं हैं, इसलिए राज्यस्तर पर इन पर सीधे कार्रवाई नहीं होगी। जिलास्तर से ही कार्रवाई की अनुशंसा के बाद ही इन पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कांग्रेस से ज्‍यादा असंतुष्‍ट भाजपा में, मानने वालों की अलग सूची बनाई

बताया जा रहा है कि भाजपा ने जो नेता मान सकते हैं, उनकी सूची अलग से तैयार की है। सत्ता में होने के बावजूद पार्टी में कांग्रेस से अधिक असंतुष्ट चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस को कई असंतुष्ट नेताओं को मनाने में सफलता भी मिली है। भाजपा के 17 और कांग्रेस के छह प्रत्‍याशी आजाद चुनाव लड़कर पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हालांकि, भाजपा ने भी कुछ नेताओं को मना लिया है। फिर भी कई असंतुष्ट परेशानी बने हुए हैं। भाजपा का मामना है कि राज्य के सभी पदाधिकारी संतुष्ट हैं। सभी पार्टी प्रत्याशी के लिए काम करेंगे।

ये असंतुष्‍ट बने भाजपा के लिए गले की फांस

आनी से किशोरी लाल, नालागढ़ से केएल ठाकुर, कुल्‍लू से राम सिंह, इंदौरा से मनोहर लाल धीमान, किन्‍नौर से तेजवंत सिंह नेगी को भाजपा ने पार्टी से निष्‍कासित कर दिया है। इसके अलावा पार्टी विरोधी कार्यों के लिए कृपाल परमार पर भी कार्रवाई हो चुकी है। इनके अलावा सुंदरनगर से अभिषेक, मंडी से प्रवीण शर्मा, बंजार से हितेश्‍वर, धर्मशाला से विपिन नैहरिया, बड़सर से संजीव शर्मा, कांगड़ा से कुलभाष चौधरी, बिलासपुर से सुभाष शर्मा, हमीरपुर से नरेश कुमार दर्जी, नाचन से ज्ञान चौहान, मनाली से महेंद्र ठाकुर चंबा सदर से इंदिरा कपूर का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022: 106 वर्षीय श्‍याम सरन नेगी ने घर से किया मतदान, रोचक है पहला वोटर बनने की कहानी

Himachal Election 2022: शाह की वीरभद्र परिवार पर टिप्‍पणी को लेकर बिफरी कांग्रेस, बोले- प्रदेश की जनता पर हमला