Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री कल शिलाई में बलदेव तोमर के लिए भरेंगे चुनावी हुंकार

    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर के लिए चुनावी हुंकार भरेंगे।

    By JagranEdited By: Updated: Wed, 24 Aug 2022 08:33 PM (IST)
    Hero Image
    मुख्यमंत्री कल शिलाई में बलदेव तोमर के लिए भरेंगे चुनावी हुंकार

    जागरण संवाददाता, नाहन : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिलाई विधानसभा क्षेत्र में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर के लिए शुक्रवार को चुनावी हुंकार भरेंगे। शिलाई में आजादी का अमृत महोत्सव व हिमाचल गठन के 75 वर्ष के उपलक्ष में रैली होगी। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिसंबर 2017 में भाजपा की सरकार बनी थी तो लंबे समय तक मुख्यमंत्री ने शिलाई हलके का दौरा नहीं किया। बलदेव तोमर को खाद्य आपूर्ति निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया तो उन्होंने शिलाई का दौरा किया। इसके बाद से उन्होंने शिलाई में विकास कार्यों की घोषणाओं की झड़ी लगा दी। इनमें से अधिकतर कार्य पूरे हो चुके हैं। साढ़े चार वर्ष में जो काम मुख्यमंत्री ने शिलाई में किए हैं वे दशकों से नहीं हुए थे। अब देखना है कि शिलाई की जनता बलदेव तोमर को विधानसभा चुनाव में कितने मत देती है, क्योंकि शिलाई विधानसभा क्षेत्र हमेशा कांग्रेस का गढ़ रहा है। यहां पर कांग्रेस के गुमान सिंह चौहान सात व उनके बेटे हर्षवर्धन चौहान पांचवीं बार विधायक बने हैं। शिलाई से 12 विधानसभा चुनाव में एक ही परिवार ने अपना प्रतिनिधित्व दिया है। अब देखना है कि इस बार जनता किसे विधायक चुनकर विधानसभा में भेजती हैं।

    शिलाई से कौन-कौन रहे विधायक

    -1957 से 1985 तक गुमान सिंह चौहान कांग्रेस के विधायक रहे।

    -1990 में जनता दल के टिकट पर जगत सिंह नेगी चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे।

    -1993,1998, 2003 व 2007 में हर्षवर्धन चौहान विधानसभा पहुंचे।

    -2012 में भाजपा प्रत्याशी बलदेव तोमर विधानसभा में पहुंचे।

    -2017 में हर्षवर्धन चौहान पांचवी बार जीतकर विधानसभा में पहुंचे।