नालागढ़ में बलविदर कौर बनीं बीडीसी अध्यक्ष
बीडीसी नालागढ़ पर भाजपा ने बाजी मार ली है। यहां कुलविदर कौर अध्यक्ष अ ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, नालागढ़ : बीडीसी नालागढ़ पर भाजपा ने बाजी मार ली है। यहां कुलविदर कौर अध्यक्ष और प्रेमचंद ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया है। कुलविदर कौर का अध्यक्ष पद के लिए नाम सुमन ने प्रस्तावित किया, जिसका सुरजीत कौर ने समर्थन किया, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए प्रेम चंद ठाकुर के नाम का प्रस्ताव राणो देवी ने रखा, जिसका नंदलाल धीमान ने समर्थन किया। एक पक्ष के पास बहुमत होने के कारण दूसरे पक्ष की ओर से कोई भी आवेदन नहीं आया।
विकास खंड नालागढ़ से 40 बीडीसी सदस्य जीते हैं, जिसमें सात निर्विरोध व 33 का चयन मतदान से हुआ है। इसके बाद इनकी शपथ ग्रहण का समारोह हुआ, जिसमें 11 सदस्यों ने एक बार और 29 सदस्यों ने अलग से शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण करने के बाद बहुमत वाला धड़ा नदारद हो गया था और कयास लगाए जा रहे थे कि इसी धड़े में से ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनेंगे। बीडीसी का अध्यक्ष पद नालागढ़ में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है और विकास खंड नालागढ़ से अनुसूचित जाति महिला आरक्षित सीटों से पांच महिलाएं जीती हैं, जबकि ओपन महिला वार्ड से भी अनुसूचित जाति महिला ने जीत दर्ज की है। मंझौली की ओपन महिला सीट से जीतीं बलविदर कौर के सिर पर अध्यक्ष का ताज सजा है। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं बीडीओ विश्व मोहन देव ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चयन के बाद बीडीसी सदस्यों की बैठक भी हुई। इस अवसर पर नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, नालागढ़ भाजपा मंडलाध्यक्ष बलदेव ठाकुर, दून भाजपा मंडलाध्यक्ष बलवीर ठाकुर, भाजपा नेता हंसराज चंदेल, कैप्टन डीआर चंदेल, बलविदर ठाकुर, पुनीत शर्मा, रविद्र ठाकुर, हरबंस पटियाल आदि मौजूद रहे। उपमंडल निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित बीडीसी सदस्यों से पंचायतों के विकास में अपना सहयोग देने का आह्वान किया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।