विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बद्दी में निर्यात काउंसिल केंद्र का शुभारंभ

By JagranEdited By:
Published: Sat, 10 Aug 2019 05:48 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 06:39 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश के उद्यमियों को अब अपने उत्पादों के निर्यात संबधी मामलों मे इधर उधर नहीं भटकना पडेगा। वाणिज्य एवं ...और पढ़ें

बद्दी में निर्यात काउंसिल केंद्र का शुभारंभ
बद्दी में निर्यात काउंसिल केंद्र का शुभारंभ

सचित्र....

संवाद सहयोगी, बद्दी : हिमाचल प्रदेश के उद्यमियों को अब अपने उत्पादों के निर्यात संबधी मामलों में इधर उधर नहीं भटकना पडे़गा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के एक उपक्रम इंजीनियरिग एक्सपोर्ट एवं प्रोमोशन काउंसिल के राज्यस्तरीय कार्यालय का शुभारंभ शनिवार को एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने किया। ईईपीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि सहगल के अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमल राज अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक सुरंजन गुप्ता भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे, जिन्होंने निर्यात पर विस्तार से प्रकाश डाला। लघु उद्योग भारती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेत्र प्रकाश कौशिक ने विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शिरकत की। इसके बाद निर्यात पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया गया। इसमें विशेषज्ञ अधिकारियों ने शिरकत कर उद्यमियों का मार्ग दर्शन किया। एपक इंडिया के वरिष्ठ सहायक निदेशक जीपी मल्होत्रा ने बताया कि प्रदेश से हर माह करोडों रुपये के उत्पादों का निर्यात होता है जिसके लिए उद्यमियों के लिए कोई उचित मंच नहीं था। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उपक्रम के तहत इसका कार्यालय नालागढ़ के निकट जगातखाना में विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज में खोला गया। उन्होने कहा कि उद्यमी अरूण शुक्ला को हिमाचल इकाई का चेयरमैन व डॉ. रचना सिंह को वाईस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इन दोनो के नेतृत्व में ही प्रदेश के समस्त निर्यात के दौरान होने वाली दिक्कतों को केंद्र सरकार से हल करवाया जाएगा। एपक एक नान प्रोफिट व नॉन कामर्शियल संस्था है जो कि उद्योगों के निर्यात में अहम भूमिका निभाती है। इस अवसर पर उप निदेशक उद्योग विभाग संजय कंवर, क्षेत्रीय निदेशक ईईपीसी राकेश सूरज, कार्यकारी निदेशक सुरंजन गुप्ता, हिमाचल चैप्टर के चेयरमैन अरुण शुक्ला, वाईस चेयरमैन रचना सिंह, चेयरमैन एपक इंडिया रवि सहगल, क्षेत्रीय चेयरपर्सन कामना राज अग्रवाल, डिप्टी डीजीएफटी नवतेज सिंह, उप क्षेत्रीय चेयरमैन गुनीत राणा, कमल रांगडा, बीबीएनआईए संगठन सचिव मुकेश जैन, आशुतोष श्रीवास्तव, प्रिटर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बिक्रम बिदल, ग्राम शिल्प के प्रदेशाध्यक्ष एनपी कौशिक, राजन गोयल, महेंद्र टंडन सहित कई उद्यमी उपस्थित रहे।