Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेल नीतियों में बदलाव की जरूरत : अनुराग ठाकुर

    औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के टीटीआर होटल में शनिवार को हिमाचल प्रदेश ओलिंपिक्स एसोसिएशन का स्वागत किया गया।

    By JagranEdited By: Updated: Sat, 23 Oct 2021 11:19 PM (IST)
    Hero Image
    खेल नीतियों में बदलाव की जरूरत : अनुराग ठाकुर

    संवाद सूत्र, परवाणू : औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के टीटीआर होटल में शनिवार को हिमाचल प्रदेश ओलिंपिक्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर सहित चयनित सदस्यों व खिलाड़ियों सहित खेल संघ के पदाधिकारियों का केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वागत किया। अनुराग ठाकुर ने नवनिर्वाचित एसोसिएशन के सदस्यों को खेलकूद को बढ़ावा देने और नई नीतियों से खेलों व खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेल नीतियों में बदलाव की जरूरत है, केवल पदों पर बैठे रहने से देश का युवा आगे नहीं बढ़ेगा, अपने पद का सदुपयोग आवश्यक है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुराग ने कहा कि हमें अभी से अपनी तैयारी शुरू करनी होगी, ताकि आने वाले वर्षो में 2032 तक भारत सबसे अधिक मेडल लेने वालों की सूची सबसे आगे रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खेलों को लेकर बहुत संवेदनशील हैं और वह देश के हर खेल के खिलाड़ी का पूरा ध्यान रखते हैं, उन्हें निजी तौर पर भी प्रोत्साहन देते हैं। इस अवसर पर देश के लिए मेडल लाने वाले हिमाचल से संबंधित खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया व प्रोत्साहन राशि प्रदान की। अनुराग ठाकुर के समर्थकों की ओर से 24 अक्टूबर को उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य केक कटवाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

    इससे पहले शुक्रवार शाम को परवाणू में हिमाचल प्रदेश ओलिंपिक्स एसोसिएशन के चुनाव विंडसमूर होटल में हुए। इस दौरान सर्वसम्मति से पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर का अध्यक्ष चुना गया है। स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल संरक्षक चुने गए। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ईश्वर रोहाल उपाध्यक्ष, मुनीश शर्मा उपाध्यक्ष, राजेश भंडारी प्रधान सचिव, तेज प्रकाश चोपड़ा कोषाध्यक्ष, रमेश चौहान संयुक्त सचिव, देवीदत्त तंवर संयुक्त सचिव और प्रदीप शर्मा को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया।