यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nahan Bus Accident: संगडाह के अंधेरी में टकराई दो बसें, नौ यात्री घायल; ड्राइवरों की लापरवाही से हुआ हादसा
Nahan Bus Accident श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के अंधेरी में बुधवार को दो निजी बसों की आपस में टक्कर हो गई। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के अंधेरी में बुधवार दोपहर को मीनू कोच बस ऑपरेटर निजी कंपनी की दो बसों (Bus Accident in Nahan) की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में नौ यात्रियों को हल्की चोट लगी हैं। सभी यात्रियों को संगडाह अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
दोनों बसों में हुआ काफी नुकसान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मीनू कोच की एक बस नाहन से कुपवी और दूसरी बस हरिपुरधार से नाहन जा रही थी कि अंधेरी के समीप एक तीखे मोड पर मीनू कोच कंपनी की दोनों बसें टकरा गई। दोनों बसों को टक्कर में काफी नुकसान हुआ है। बस मालिक की ओर से पुलिस थाना में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।
x
बस ड्राइवरों की पाई गई लापरवाही
वहीं, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हादसे का जायजा लिया और दोनों बस ड्राइवर की लापरवाही पाए जाने पर दोनों बस चालकों के चालान काटे। उधर संगडाह के डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि अंधेरी के समीप मीनू कोच की दो बसों की आपसी टक्कर में चालकों की लापरवाही सामने आई है। जिस पर दोनों बस चालकों के चालान किए गए हैं।
