Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    17 लोगों की मौत... सिरमौर में भारी बारिश का कहर जारी, अब तक 105 करोड़ से अधिक का नुकसान

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 01:37 PM (IST)

    जिला सिरमौर में भारी बारिश और आपदा से लगभग 105 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राजन पुंडीर के अनुसार इस दौरान 17 लोगों की जान गई और कई घायल हुए। लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग को भारी नुकसान हुआ है। पशुपालन स्वास्थ्य मत्स्य और कृषि विभागों को भी नुकसान हुआ है। कई ग्रामीणों के मकान और पशुधन भी प्रभावित हुए हैं।

    Hero Image
    हिमाचल में बाढ़ से आई तबाही से जुड़ा दृश्य

    राजन पुंडीर, नाहन। जिला सिरमौर में पिछले ढ़ाई महीनों में भारी बारिश से आए आपदा से 105 करोड़ 28 लाख 58 हजार 985 रुपये का नुकसान लोगों तथा विभिन्न सरकारी विभागों को हुआ है। आपदा तथा विभिन्न घटनाओं में 17 लोगों ने अपनी जान गंवानी पड़ी तथा 17 लोग घायल हुए हैं। जिला सिरमौर में सबसे अधिक नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोक निर्माण विभाग को 60 करोड़ 31 लाख 99 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वही जल शक्ति विभाग को 36 करोड़ 90 लाख 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड को 5 करोड़ 31 लाख 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

    पशुपालन विभाग को 10 मामलों में दो लाख का नुकसान हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न भवनों को 26 लाख 36 हजार 568 रुपये का नुकसान हुआ है।

    मत्स्य विभाग को 7 लाख 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। कृषि विभाग को 59 लाख 47 हजार 800 का नुकसान हुआ है। कम्युनिटी असेट्स को 2 लाख 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

    वहीं जिला सिरमौर में प्रारंभिक शिक्षा विभाग को 8 लाख 39 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि उच्च शिक्षा विभाग को 71 लाख 73 हजार 617 रुपये का नुकसान हुआ है। इस दौरान जिला के विभिन्न ग्रामीणों के आपदा में 19 पशु मारे गए हैं।

    जिससे किसानों को 4 लाख 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। भारी बरसात से 3 ग्रामीणों के पक्के मकानों को 15 लाख का नुकसान तथा चार ग्रामीणों के कच्चे मकानों को 2 लाख 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

    34 ग्रामीणों के पक्के मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है, जो की 21 लाख 74 हजार रुपये का है। वही 27 ग्रामीणों के कच्चे मकानों को 8 लाख रुपये का आंशिक नुकसान हुआ है। 22 विभिन्न स्थानों पर रिटेनिंग वॉल व डांगे गिरने से ग्रामीण तथा सरकारी विभागों को 14 लाख का नुकसान हुआ है।

    तीन दुकानों को चार लाख 20 हजार का नुकसान हुआ है। 59 किसानों की गौशालाएं पूरी तरह से बर्बाद हुई है, जिन्हें की 9 लाख 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। चार अन्य मामलों में आग लगने से 18 लाख 16 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।