Move to Jagran APP

अब चूड़धार ट्रैक पर रास्ता नहीं भूलेंगे यात्री, पुलिस प्रशासन ने उठाया ये महत्वपूर्ण कदम

चूड़धार यात्रा के दौरान लोग अक्‍सर लोग रास्‍ता भटक जाते थे या कई बार हादसों का शिकार भी हो जाते थे इस पेरशाने से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने वहां साइन बोर्ड लगवा दिए हैं।

By Babita kashyapEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 09:21 AM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 09:21 AM (IST)
अब चूड़धार ट्रैक पर रास्ता नहीं भूलेंगे यात्री, पुलिस प्रशासन ने उठाया ये महत्वपूर्ण कदम

नाहन, जेएनएन। जिला सिरमौर पुलिस प्रशासन ने चूड़धार यात्रा के दौरान बार-बार हो रहे हादसों से सबक लेते हुए चूड़धार यात्रा मार्ग पर साइन बोर्ड लगाए हैं। 18 किलोमीटर के नौहराधार से चूड़धार तक 40 साइन बोर्ड लगाए गए हैं ताकि कोई भी यात्री मार्ग न भटके। प्रत्येक 500 मीटर के बाद एक साइन बोर्ड लगाया गया है। जिसमें दर्शाया गया है कि यह रास्ता किस क्षेत्र की ओर जाता है। किसी में दर्शाया गया है कि आप गलत दिशा में जा रहे हैं। साइन बोर्डों को लगाने का काम शनिवार से शुरू हुआ, जोकि मंगलवार को पूरा किया गया। 

loksabha election banner

पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि नौहराधार से चूड़धार ट्रैक पर अकसर यात्री रास्ता भटक जाते थे। नौहराधार पुलिस चौकी की टीम यात्रियों को रेस्क्यू करती थी। इसलिए पुलिस ने निर्णय लिया है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग में साइन बोर्ड लगाए जाएं। 500 मीटर के बाद साइन बोर्ड लगाए गए हैं। 

 

दो महिलाओं के बीच जमकर चले लात घूंसे, खींची चोटी; वीडियो हुआ वायरल

Mumbai Local Train Fire: मुंबई में वाशी स्टेशन पर लगी आग, दहशत में लोग; कई ट्रेनें हुईं लेट

चूड़धार यात्रा के दौरान कई बार धुंध छा जाती है, जिसके चलते अकसर यात्री रास्ता भटक जाते हैं। बारिश व धुंध के कारण एक वर्ष पहले चौपाल की श्रृति भी रास्ता भटक कर अपने माता-पिता से अलग हो गई थी। श्रृति को दो सप्ताह तक काफी तलाश किया गया। मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। चार माह के बाद एक गडरिये को चूड़धार के जंगलों में बकरियां चराते श्रृति का शव मिला था। इसके अलावा प्रतिवर्ष कई पर्यटकों के दल भी रास्ता भटक चुके हैं। इसके चलते साइन बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया।

 Cleanliness Drive : आस्था का छोटी उम्र में बड़ी सोच से वास्ता, लोगों के लिए बनी प्रेरणा

Kullu Dussehra: महीना पहले हो गया था भगवान रघुनाथ के वस्त्रों का चयन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.