आंध्र प्रदेश की विधानसभा में गूंजा 'ऊंचे हिमालय का रंगीन आंचल, ये मेरा...'; MLA रीना कश्यप ने किया हिमाचल का किया प्रतिनिधित्व
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में महिला सशक्तिकरण पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए भाजपा विधायक रीना कश्यप ने भाग लिया। उन्होंने लखपति दीदी योजना पर अपने विचार व्यक्त किए और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में चल रहे शी हाट का उल्लेख किया जहाँ महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं।

जागरण संवाददाता, नाहन। देश के पहले संसदीय समितियों में महिला सशक्तिकरण के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन रविवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति में किया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रीना कश्यप ने किया।
रीना कश्यप ने अपने संबोधन की शुरुआत यह ऊंचे हिमालय का रंगीन आंचल, ये मेरा हिमाचल ये मेरा हिमाचल से किया। अपने संबोधन में रीना कश्यप ने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई लखपति दीदी योजना पर अपने विचार रखे। साथ ही उन्होंने कहा कि आज महिलाएं पुरुष के साथ हर कदम पर कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं।
रीना कश्यप ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में चल रहे देश के पहले शी हाट का भी जिक्र किया। शी हाट में किस तरह महिलाओं कार्य कर स्वावलंबी तथा सशक्त बन रही है, यह विस्तार से जानकारी दी।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महिलाओं को लोकसभा तथा विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए आभार भी जताया। रीना कश्यप ने सम्मेलन में बताया कि हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में अभी केवल तीन महिलाएं हैं। जब महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लागू हो जाएगा, तो हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में 24 महिलाएं सदस्य होंगी।
अपने संबोधन में रीना कश्यप ने कहा कि जब व ग्रामीण क्षेत्र का दौरा करती हैं, तो कई गांव में पूरे कार्यक्रमों का आयोजन तथा मंच का संचालन अब महिलाएं कर रही हैं। जिससे कि महिलाओं के महिलाओं के सशक्तिकरण के उदाहरण मिल रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।