नाहन: विधायक रीना कश्यप ने विधानसभा में उठाया डॉक्टरों की कमी का मामला, सीएम सुक्खू से की ये अपील
पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सिविल अस्पताल सराहां में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा विधायक रीना कश्यप ने विधानसभा में उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों के 11 पदों में से 9 पद खाली हैं जिसके कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इन पदों को भरने और अस्पताल को 100 बेडेड अस्पताल का दर्जा बहाल करने की मांग की।

जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार के गृह क्षेत्र पच्छाद विधानसभा क्षेत्र का सिविल अस्पताल सराहां कई वर्षों से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। मंगलवार को पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने सिविल अस्पताल सराहां में डॉक्टरों की कमी का मामला विधानसभा में उठाया।
रीना कश्यप ने मुख्यमंत्री को बताया कि सिविल अस्पताल सराहां में डॉक्टर के 11 पद सृजित है, जिस में से 9 पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं, डॉक्टरों की कमी के चलते कुछ समय पूर्व यहां पर एक युवक की मौत भी हुई थी। विधायक रीना कश्यप ने मुख्यमंत्री से शीघ्र इन रिक्त पड़े चिकित्सकों के नौ पदों को भरने की मांग की।
साथ ही पूर्व भाजपा सरकार ने सिविल अस्पताल सराहां को 100 बेडेड अस्पताल का दर्जा दिया था। उसे भी बहाल करने की मांग की। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 6 सितंबर को पच्छाद उपमंडल मुख्यालय सराहां में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय श्री वामन द्वादशी मेले के समापन समारोह में आ रहे हैं।
40 पंचायत को लाभान्वित करने वाले इस सिविल अस्पताल सराहां को 100 बेडेड अस्पताल करने की मांग को भी पूरा करे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।