Himachal News: लड़की को भगाने पर बवाल, हिंदू संगठनों ने मुस्लिम युवक के घर पर किया पथराव; बचाव में आए 3 पुलिसकर्मी घायल
पांवटा साहिब में एक हिंदू लड़की को मुस्लिम युवक के साथ भागने के बाद हिंदू संगठनों ने युवक के घर पर पथराव किया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और रिजर्व बटालियन को मौके पर बुलाया गया है।

जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब उपमंडल के माजरा पुलिस थाना के तहत आने वाले एक गांव से हिंदू लड़की को भागकर ले गए मुस्लिम युवक के घर पर शुक्रवार शाम को हिंदू संगठनों ने पथराव किया।
पुलिस ने ऐसा करने से रोका तो हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मचारियों पर भी पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए पथराव में तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिनका पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। नाहन से पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच चुके हैं। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए रिजर्व बटालियन भी मौके पर पहुंच चुकी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।