विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिजली लाइन की मरम्मत करते दबे पांव आई मौत, करंट लगने से सिरमौर के युवक ने मौके पर तोड़ा दम

Published: Wed, 17 Sep 2025 07:21 PM (IST)

सिरमौर के राजगढ़ में बिजली लाइन की मरम्मत करते समय करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ...और पढ़ें

बिजली लाइन की मुरम्मत करते समय करंट लगने से सिरमौर के युवक की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)
बिजली लाइन की मुरम्मत करते समय करंट लगने से सिरमौर के युवक की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के टाली भुज्जल पंचायत में एक युवक की बिजली के पोल से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरजीत (26) निवासी पजेरली के तौर पर हुई है। हादसे के बाद मृतक के छोटे भाई की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।

यह हादसा उस समय पेश आया, जब सुरजीत बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन को ठीक कर रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक सुरजीत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोटी पधोग में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का छात्र था और पिछले कुछ समय से विद्युत बोर्ड के साथ काम कर रहा था।

जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड के अधिकारी और कर्मी उसे मरम्मत कार्यों के लिए अकसर ले जाते थे। जब वह लाइन को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा, तो करंट लगने से वह नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी राजगढ़ के नेतृत्व में टीम ने तुरंत कार्रवाई अमल में लाई।

एसएचओ ने मृतक युवक को सिविल अस्पताल राजगढ़ पहुंचा कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। उधर डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी के अनुसार परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बिजली बोर्ड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।