Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Election 2022: प्रियंका गांधी का तंज- मैं भी हिमाचली, पेंशन मिले न मिले रिटायरमेंट यहीं से होगी

    Himachal Pradesh Assembly Election 2022 जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस सरकार बनने पर पहली बैठक में OPS बहाल करने का लोगों को आश्वासन दिया।

    By Jagran NewsEdited By: Virender KumarUpdated: Thu, 10 Nov 2022 05:43 PM (IST)
    Hero Image
    Himachal Election 2022: जिला सिरमौर के शिलाई में प्रियंका गांधी को सम्मानित करते कांग्रेसी। जागरण

    नाहन, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, 'हिमाचल में लोग क्या चुनने जा रहे हैं? दो राजनीतिक दल चुनने जा रहे हैं या अपना भविष्य? आज मैं मंच पर खड़ी हूं। कल वह भी आए होंगे। मेरी दादी इंदिरा गांधी के समय में अलग राजनीति थी, आज की राजनीति अलग है। आज पैसों का बोलबाला है। आज दूसरे नेता जो बोलते हैं, वह पांच साल नहीं करते। मेरा घर भी हिमाचल में है, हिमाचली हूं…पेंशन मिले न मिले, मेरी रिटायरमेंट तो यहीं से होनी है। (मतलब मैं सांसद बनूं या नहीं, पूरा जीवन इस प्रदेश से उनका नाता रहेगा।) निश्चित तौर पर प्रियंका गांधी का यह तंज भाजपा के लिए था, जो OPS के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने की कोशिश कर रही है।'

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहली कैबिनेट बैठक में होगी OPS की बहाली

    यह बात जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कही। उन्होंने कहा कि जब उद्योगपतियों के करोड़ों रुपये के कर्ज माफ हो सकते हैं तो OPS की बहाली क्यों नहीं हो सकती। कांग्रेस आएगी तो पहली कैबिनेट बैठक में OPS बहाल करेगी।

    अब राजनीति में चलते हैं साम, दाम, दंड, भेद

    संबोधन शुरू करने से पहले प्रियंका गांधी ने भगवान परशुराम, मां रेणुकाजी व मां भंगयाणी को नमन किया। उन्होंने कहा कि वह आश्वस्त हैं कि यहां से आज असत्य के खिलाफ सत्य की आवाज उठेगी। मां भंगयाणी साम, दाम, दंड, भेद को पराजित करने वाली देवी हैं। सरहद पर जवान देश की रक्षा में लगे हैं। विकट परिस्थितियों का सामना करते हैं। यहां सरकार चुनते हुए हमारा दायित्व बनता है कि सही व्यक्ति को वोट दें। पहले असत्य के खिलाफ सत्य की राजनीति होती थी, लेकिन अब राजनीति में साम, दाम, दंड, भेद सबका इस्तेमाल होता है।

    लाेईया व डांगरा किया गया भेंट, ढाटू भी पहनाया

    इससे पूर्व प्रियंका गांधी को खुली जीप में मंच तक पहुंचाया गया। वह जनसैलाब का अभिनंदन स्वीकार करते हुए आगे बढ़ीं। मंच पर प्रियंका गांधी को लोईया व डांगरा भेंट किया गया। साथ ही शिलाई से कांग्रेस के प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान की पत्नी ने प्रियंका गांधी को ढाटू पहनाकर पहाड़ी संस्कृति का परिचय दिया। संबोधन पूरा होने के बाद प्रियंका गांधी ने शिलाई से कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान, पांवटा साहिब हलके से पार्टी कैंडिडेट किरनेश जंग, श्री रेणुकाजी से विनय कुमार व नाहन से अजय सोलंकी को जितवाने की अपील की।

    वीडियो देख खींची चली आई

    संबोधन की शुरुआत में ही प्रियंका गांधी ने देरी से पहुंचने की वजह का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि शिमला में मौसम खराब होने के कारण पायलट उड़ान भरने के लिए इंकार कर रहा था, लेकिन उन्हें सतौन की जनता का वीडियो दिखाया गया, तो वो आने के लिए आतुर हो गई। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में अपील करते हुए कहा कि अपनी परिस्थितियों के आधार पर अपना वोट दे, वोट आपका है तथा आप जिसे वोट देंगे, वह आपका भविष्य बनाएगा।

    कार्यकर्ता करते रहे इंतजार, रोड शो करने नहीं आई प्रियंका

    प्रियंका गांधी वाड्रा का प्रचार के अंतिम दिन शिमला में रोड शो था। अंतिम क्षणों में इस को रद करना पड़ा। दरअसल प्रियंका वाड्रा की वीरवार सुबह सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में रैली थी। सुबह खराब मौसम के चलते हेलीकाप्टर तय समय पर उड़ान नहीं भर पाया। दो घंटे तक प्रियंका इंतजार करती रही। इसके बाद मौसम साफ हुआ तो वह सिरमौर के लिए निकलीं। खराब मौसम के चलते सिरमौर से सड़क मार्ग से होकर लौटीं। इसके चलते शिमला में प्रस्तावित रोड शो को स्थगित कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: स्मृति बोलीं- सोनिया व राहुल प्रचार से रखे दूर, जानते हैं हिमाचल बुलाने पर नुकसान होगा

    यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: योगी बोले, देश में आतंकवाद की जड़ था अनुच्छेद 370, सुरक्षित राष्‍ट्र बना भारत