Himachal Election 2022: सिरमौर में सुशील भृगु के बूथ पर सबसे कम तो कांग्रेस प्रत्याशी के इस बूथ पर बंपर वोटिंग
Himachal Pradesh Assembly Election 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को संपन्न हुए थे। चुनाव में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में 78.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्र 76609 वोटर थे जिसमें से 59983 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

नाहन, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को संपन्न हुए थे। चुनाव में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में 78.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्र 76609 वोटर थे, जिसमें से 59983 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। विधानसभा क्षेत्र में 6 प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें सबसे अधिक मतदान कांग्रेस की दयाल प्यारी कश्यप के पोलिंग बूथ देवल टिकरी में 85.92 प्रतिशत हुआ। सबसे कम मतदान राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रत्याशी सुशील भृगु के पोलिंग बूथ शलाना में 70.34 प्रतिशत मतदान हुआ। शलाना पोलिंग बूथ पर 1035 मतदाता थे, जिसमें से 728 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप के बूथ पर 77% मतदान
वहीं, भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप के नेरी कोटला पोलिंग बूथ पर 1102 वोटर थे, जिसमें से 858 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया तथा यहां पर 77.86 प्रतिशत मतदान हुआ। सीपीआइएम के प्रत्याशी आशीष कुमार के लाना बाका आंजटी मतदान केंद्र पर 872 मतदाता थे, जिसमें से 690 ने मतदान किया। यहां पर 79.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी दयाल प्यारी कश्यप के पोलिंग बूथ देवल टिकरी मतदान केंद्र पर 412 वोटर थे, जिसमें से 354 लोगों ने मतदान किया है।
गंगूराम मुसाफिर के पोलिंग बूथ पर 83 प्रतिशत मतदान
वही, निर्दलीय प्रत्याशी गंगूराम मुसाफिर के पोलिंग बूथ डिलमन में 626 वोट थे, जिसमें से 524 लोगों ने मतदान किया है। यहां पर 83.71 प्रतिशत मतदान हुआ है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अजय वर्मा के जुब्बल चंदेश (तालधार) पोलिंग बूथ पर 535 वोट दें। जहां पर 80.75 प्रतिशत मतदान हुआ है, यहां पर 432 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं, पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप के पोलिंग बूथ गागल शिकोर में 75.84 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पर 385 मतदाताओं में से 292 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं ने 76.58 प्रतिशत और पुरुषों ने 79.91 प्रतिशत मतदान किया।
2017 में पच्छाद में हुआ था से 79.38 प्रतिशत मतदान
पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में 2017 के चुनाव में 69,110 वोटर थे जिसमें से 55,859 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। यहां पर कुल 79.38 प्रतिशत मतदान हुआ था जिसमें भाजपा के सुरेश कश्यप को 30248, कांग्रेस के गंगूराम मुसाफिर को 23816, निर्दलीय रतन कश्यप को 1182 तथा नोटा को 495 मत पड़े थे। इसमें भाजपा के सुरेश कश्यप 6427 वोटों से विजय हुए थे।
2019 के उपचुनाव में 2808 वोटों से जीती थी भाजपा की रीना कश्यप
पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेश कश्यप के मई 2019 में लोकसभा सांसद बनने के बाद यह विधानसभा क्षेत्र रिक्त चल रहा था। जिसके बाद यहां पर अक्टूबर 2019 में उपचुनाव हुआ। जिसमें भाजपा की रीना कश्यप 2808 वोटों से विजय हुई। यहां पर 54,309 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें रीना कश्यप को 22167, कांग्रेस के गंगूराम मुसाफिर को 19359 तथा निर्दलीय प्रत्याशी दयाल प्यारी कश्यप को 11698, पवन कुमार को 428, सुरेंद्र पाल को 292 तथा नोटा को 381 मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।