Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Election 2022: सिरमौर के मेहत बूथ पर सबसे अधिक 94.99% वाेटिंग, अन्य बूथों की यह स्थिति

    By Virender KumarEdited By:
    Updated: Sun, 13 Nov 2022 09:32 PM (IST)

    Himachal Pradesh Assembly Election 2022 विधानसभा चुनाव में श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 116 मेहत में सबसे अधिक 94.99 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 47 देवीनगर 4 में सबसे कम 57.04 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    Hero Image
    Himachal Election 2022: सिरमौर के मेहत बूथ पर सबसे अधिक 94.99% वाेटिंग।

    नाहन, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, जिला सिरमौर में शनिवार को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 116 मेहत में सबसे अधिक 94.99 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 47 देवीनगर 4 में सबसे कम 57.04 प्रतिशत मतदान हुआ है। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 36 बडू सरेरा में 67.85 कम मतदान हुआ। यहां पर 387 मतदाता थे, जिसमें से 249 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पोलिंग बूथ नंबर 71 दाडो देवरिया में 91.13 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है। नाहन विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 34 नाहन कैंट में 65.13 प्रतिशत कम मतदान हुआ। यहां पर 1213 मतदाता थे, जिसमें से 790 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पोलिंग बूथ 94 में लोहागढ़ में 91.67 प्रतिशत मतदान हुआ है। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 3 गुलाबगढ़ में 92.12 प्रतिशत मतदान हुआ है। पोलिंग बूथ 47 देवीनगर चार में स्थान 57.04 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां पर 284 मतदाता थे, जिसमें से 162 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिलाई के बोबरी में 71.88 प्रतिशत मतदान

    शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 36 बोबरी में 71.88 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बूथ पर 320 मतदाता थे, जिसमें से 230 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पोलिंग बूथ नंबर 78 कनेर धमोन में 92.27 मतदान हुआ है। श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 28 भवाई 1 में 63.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस पोलिंग बूथ पर 924 मतदाता थे, जिसमें से 586 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

    क्या कहते हैं अधिकारी

    जिला सिरमौर के जिला निर्वाचन अधिकारी रामकुमार गौतम ने सफल मतदान करवाने के लिए सभी मतदाताओं तथा सभी कर्मचारियों व अधिकारियों का अधिक मतदान करवाने के लिए सभी का आभार जताया है।

    यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: हिमाचल विधानसभा चुनाव में टूटा मतदान का रिकार्ड, 75.60% मतदाताओं ने चुने 68 विधायक