Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने आपदा प्रभावित नाहन का दौरा किया, हर संभव मदद का दिया भरोसा

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 03:51 PM (IST)

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने पीड़ितों से बातचीत कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बिंदल ने कहा कि प्राकृतिक आपदा को रोका नहीं जा सकता पर दुख बांटने से दर्द कम होता है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आपदा में जनता की अपेक्षाओं पर खरा न उतरने का आरोप लगाया।

    Hero Image
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल ने हरिपुरखोल पंचायत के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के जामनीघाट व झीलबंका बाड़ा का किया दौरा।

    जागरण संवाददाता, नाहन। नाहन विधानसभा क्षेत्र की हरिपुरखोल पंचायत के जामनीघाट और झीलबंका बाड़ा आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रविवार को का दौरा किया।

    इस दौरान उन्होंने आपदा पीड़ितों से बातचीत की और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कुदरत के आगे इंसान बेबस है। प्राकृतिक आपदा रोकना इंसान के बस की बात नहीं है, लेकिन दुख बांटने से पीड़ित का दर्द कम जरूर होता है।

    उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक शासन प्रणाली में जनता पर जब भी कोई मुसीबत आती है तो सर्वप्रथम चुने हुए जन प्रतिनिधियों और चुनी हुई सरकार का फर्ज है कि वो जनता का सहयोग करे, लेकिन आपदा की इस घड़ी में कांग्रेस के चुने हुए जन प्रतिनिधि और सरकार दोनों ही जनता की अपेक्षा पर खरा नहीं उतर रहे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिंदल ने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में भाजपा परिवार पीड़ितों के साथ खड़ी है। इस मौके पर उनके साथ कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।