Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिरमौर में बारिश का कहर ,चंडीगढ़ नाहन पांवटा साहिब देहरादून NH-07 लैंडस्लाइड के कारण पूरी तरह अवरुद्ध

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 09:46 AM (IST)

    सिरमौर जिले में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चंडीगढ़-नाहन-पांवटा साहिब-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण अवरुद्ध है जिससे यातायात बाधित हुआ है। गिरी और यमुना नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा है। गिरी नदी पेयजल योजना प्रभावित होने से नाहन में पानी की समस्या है। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है और नदी नालों से दूर रहने को कहा है।

    Hero Image
    चंडीगढ़ नाहन पांवटा साहिब देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-07) लैंडस्लाइड

    जागरण संवाददाता नाहन। सिरमौर जिला में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। चंडीगढ़ नाहन पांवटा साहिब देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-07) लैंडस्लाइड और पेड़ गिरने के कारण पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खजूरना और मारकंडा पुल के पास सुबह 5 बजे सात बजे तक भूस्खलन से सड़क पर यातायात पूरी तरह से रुक गया। 2 घंटे पूरी तरह यातायात ठप रहा, उसके बाद जेसीबी मशीन द्वारा सड़क को बहाल करने का कार्य जारी रहा, जिसके बाद से रुक-रुक कर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।

    दो घंटों में ही सड़क बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी तीन किलोमीटर तक कतारें लग गईं, जिसमें कई महत्वपूर्ण रूटों की बसें भी फंसी हैं। इनमें पांवटा साहिब शिमला, देहरादून शिमला, धर्मशाला हरिद्वार, जोगिंदरनगर देहरादून और धर्मशाला देहरादून, चंडीगढ़ देहरादून जाने वाली बसें शामिल हैं। जाम में फंसे यात्री, खासकर जो शिमला, चंडीगढ़ और देहरादून जा रहे थे, काफी परेशान नजर आए।

    जिले में लगातार बारिश के कारण श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में भी भारी नुकसान हुआ है। गिरी और यमुना नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। गिरी नदी उठाओ पेयजल योजना भी बाढ़ की चपेट में आ गई है, जिससे नाहन शहर में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है।

    पूरे जिले में जगह-जगह भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, जिसके चलते प्रशासन हाई अलर्ट पर है। सिरमौर जिला में लोक निर्माण विभाग की 70 से अधिक सड़के बंद है, जिसके चलते निगम की 50 बसें विभिन्न स्थानों पर फंसी हुई है। पिछले लड़ाई महीना में भारी बारिश से जिला सिरमौर में 115 करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है। जिला सिरमौर प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से भी सावधानी बरतने और नदी नालों से दूर रहने की अपील की जा रही है।

    comedy show banner