Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal: जीएस तोमर ने साधा केंद्र पर निशाना, कहा- 'भाजपा ने देश को बेच दिया, अब कांग्रेस का चुनने का समय'

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Thu, 23 Feb 2023 06:35 PM (IST)

    Himachal हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जीएस तोमर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम अदाणी से जुड़े सवालों के जवाब नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि इस तानाशाही सरकार से जनता को बचाने के लिए कांग्रेस को चुनें।

    Hero Image
    कांग्रेस पार्टी ने देश को विकासशील से विकसित की ओर पहुंचाया

    नाहन,जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जीएस तोमर ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को विकासशील से विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ाया, जबकि भाजपा ने देश की संपत्तियों को कुछ उद्योगपतियों को बेच दिया है। बीजेपी की इस कदम के चलते देश खतरे की स्थिति में पहुंच रही है। नाहन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए जीएस तोमर ने ये शब्द कहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश प्रवक्ता जीएस तोमर तथा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद परमार ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने पिछले 8 वर्षों में देश की महत्वपूर्ण उद्योगपतियों को बेच दिया है। जिस तरह देश की संपत्तियां बेची जा रही हैं। उस से भविष्य में यह देश के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है। हिडनबर्ग की रिपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में सांसद राहुल गांधी के प्रश्नों का जवाब देना भी उचित नहीं समझा। अदाणी के मुद्दे पर मोदी सरकार ने चुप्पी साध ली है।

    आने वाले समय में उद्योगपतियों का होगा कब्जा

    तोमर ने कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार गौतम अदाणी को एयरपोर्ट, रेलवे, बंदरगाह तथा दूसरे उपक्रम बेच रही है। आने वाले समय में इन देश के उपक्रमों पर उद्योगपतियों का ही कब्जा हो जाएगा। देश के इन उपक्रमों को बेचकर भाजपा लोकतंत्र की हत्या तो कर ही रही है। साथ ही देश की गरीब जनता का गला भी घोट रही है। आखिर क्यों भाजपा सरकार गौतम अडानी के मुद्दे पर लोकसभा में जेपीसी जांच को तैयार नहीं हो रही है।

    जीएस तोमर और आनंद परमार ने कहा कि वर्ष 2009 में गौतम अदाणी की संपत्ति 57 हजार करोड़ की थी, जो कि अब 19 लाख 60 हजार करोड़ रूपए से भी अधिक की हो गई है। भविष्य में अगर गौतम अदाणी भी नीरव मोदी और माल्या की तरह देश छोड़कर भाग गया। तो गौतम अदाणी ने जो एसबीआई, एलआईसी तथा दूसरी संपत्तियां हैं, जिनमें देश के लोगों का पैसा लगा है। उस पूंजी की वापसी तथा जवाबदेही किसकी होगी।

    तानाशाही सरकार से बचने के लिए कांग्रेस को चुनें

    उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता को इस तानाशाही सरकार से बचाने के लिए देश के 9 राज्यों में जहां चुनाव हो रहे हैं वहां की जनता को जागरूक होकर कांग्रेस पार्टी को वापस सत्ता में लाना होगा। ताकि देश को बचाया जा सके। देश के आधारभूत ढांचे को बचाने के लिए निजीकरण को रोकना जरूरी है।

    तोमर ने कहा कि हिमाचल की जनता ने अपने विवेक से हाल ही के विधानसभा चुनाव में देश को नई दिशा दी है। हिमाचल में समय-समय पर कांग्रेस तथा भाजपा की सरकार चुनी जाती है। हिमाचल में भाजपा का रिवाज बदलने का सपना साकार नहीं हुआ।

    यह भी पढ़ें Himachal Politics: जयराम ठाकुर ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- 'कांग्रेस ने कांगड़ा के साथ किया भेदभाव'

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हिमाचल की जनता पर 75000 करोड़ का कर्ज छोड़ गई है। देश के बड़े उपक्रम तथा करोड़ों लोगों की धनराशि को बचाने के लिए देश के लोगों को सत्ता परिवर्तन करना होगा।

    बता दें कि इस पत्रकार वार्ता में जिला सिरमौर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद परमार, अधिवक्ता वीरेंद्र पाल, अनिल शर्मा, विनेश राणा व सुरजीत सिंह भी उपस्थित रहे।