किसे मिलेगी हिमाचल की कमान? खरगे से दिल्ली में नहीं हुई विनय कुमार की मुलाकात, दोबारा मांगेंगे समय
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन और प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर प्रक्रिया तेज़ हो गई है। विधानसभा उपाध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने दिल्ली गए लेकिन मुलाक़ात नहीं हो पाई। विनय कुमार ने कहा कि वे पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और हर जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं जिसमें अध्यक्ष पद भी शामिल है।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन व प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे से मिलने विधानसभा उपाध्यक्ष दिल्ली गए हैं। शनिवार को उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। इसका कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष का अचानक अहमदाबाद का दौरा तय होना था।
खरगे शनिवार को अहमदाबाद में थे। देर शाम तक उनका वापिस आने का कार्यक्रम तय था। इसलिए यह मुलाकात नहीं हो पाई है। विनय कुमार ने कहा कि वह रविवार को दाेबारा मिलने का समय मांगेगे। यदि संभव हुआ तो रविवार को मुलाकात करेंगे।
उन्होंने कहा कि वे पार्टी के सच्चे सिपाही है। उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिलती है उसका निर्वहन करने के लिए तैयार है। यदी पार्टी चाहती है कि वे अध्यक्ष का दायित्व निभाए तो वह उससे भी इंकार नहीं कर सकते। पार्टी का निर्णय उनके लिए सर्वोपरी है।
वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की बैठक आज
वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की बैठक रविवार को शिमला में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह करेंगे। इसमें 23 जून को होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की जाएगी। विक्रमादित्य सिंह ने बीते सप्ताह दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उन्हें प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में आने का न्यौता दिया था।
शीर्ष नेतृत्व ने इस पर क्या कहा इससे वह पदाधिकारियों को अवगत करवाएंगे। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा इस कार्यक्रम में आने के इच्छुक हैं। 23 जून का पहले से कार्यक्रम है। विक्रमादित्य सिंह इस पर फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।